कॉपी पेस्ट करने से नहीं होगा वैश्विक समस्याओं का हल : नरेन्द्र मोदी
कॉपी पेस्ट करने से नहीं होगा वैश्विक समस्याओं का हल : नरेन्द्र मोदी
Share:

बनारस​: हाल ही में नरेन्द्र मोदी ने बनारस हिन्दू युनिवर्सिटी में छात्रों को उन समस्याओ के बारे में समझाते हुए नसीयत दी है जिनसे मानव जगत को खतरे में घिरने की सम्भावना है उनका कहना था की आप सभी वैश्विक समस्याओ को हल करने के लिए कभी कॉपी पेस्ट का सहारा मत लेना बल्कि अनुसंधान के जरिए इन समस्याओं के समाधान की चुनौती को स्वीकार करें। 

साथ ही मोदी ने बीएचयु की और इशारा करते हुए कहा की मै इस चुनौती को इस देश के युवा पुरुषों और महिलाओं के समक्ष रखना चाहता हूं। ऐसे नए जोश के साथ आइए जो थोड़ा तापमान कम करने में विश्व की मदद कर सकता हो भीषण ऊर्जा संकट से निपटने में विश्व के लिए मसीहा साबित हो। यदि नवीकरणीय और सतत वैकल्पिक स्रोत नहीं ढूंढ़े जाते हैं। तो मानवता को बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को देश और विश्व के सामने खड़ी समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने का सपना देखना चाहिए।

मोदी ने स्टूडेंटो पर देश का भविष्य रखते हुए कहा की तथा छात्रों को विश्वास दिलाते हुए की हम विज्ञानं के क्षेत्र में बहुत कुछ कर सकते है क्या हम ग्लोबल वार्मिंग का कोई ठोस समाधान नहीं ढूंढ़ सकते। ऊर्जा संकट के मद्देनजर उन्होंने कहा कि इस बारे में अनुसंधान के जरिए कोई समाधान निकल सकता है कि किस तरह एथनॉल को र्इंधन के रूप में प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जा सकता हैए जिससे गन्ना उगाने वाले किसानों को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा को और अधिक व्यवहार्य बनाने के लिए भी अनुसंधान की आवश्यकता है। ऐसे कई वाक्यों के साथ छात्रो का होसला बढ़ाते हुए कहा की देश के लिए कुछ करें।  

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -