क्रिसमस से पहले 101 परिवारों ने अपनाया सनातन धर्म, जूदेव ने पैर धोकर कराया घर वापसी
क्रिसमस से पहले 101 परिवारों ने अपनाया सनातन धर्म, जूदेव ने पैर धोकर कराया घर वापसी
Share:

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में क्रिसमस से 1 दिन पहले 101 परिवारों ने हिन्दू धर्म अपनाया है। ये सभी दूसरे धर्म अपना चुके थे। इन परिवारों का विधि विधान से रविवार को घर वापसी कराया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी सरकार आने के पश्चात् कोरबा में पहली बार इतने आंकड़े में धर्मांतरित लोगों की घर वापसी हुई है। धर्म सेना ने कटघोरा में रविवार को क्रिसमस के ठीक 1 दिन पहले 101 परिवारों की घर वापसी कराई है। यहां दिलीप सिंह जूदेव की राजनीतिक विरासत संभाल रहे उनके बेटे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पैर धोकर कटघोरा के संस्कृतिक भवन में 101 परिवार के लोगों की घर वापसी करवाई है। धर्म सेना का दावा है कि इन सभी परिवारों का धर्मांतरण किया गया था। जिनकी रविवार को विधि विधान से हिन्दू धर्म में वापसी करवाई गई है।

धर्म सेना की तरफ से आयोजित घर वापसी समारोह में मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव थे। जिन्होंने परिवार के पैर पखारे एवं उन्हें तिलक लगाकर घर वापसी की बधाई दी। अधिकतर परिवार कटघोरा इलाके के आसपास के गांव में रहने वाले आदिवासी हैं। इसके चलते धर्म सेना के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर ने कहा कि कटघोरा एवं आसपास के क्षेत्र में बड़े स्तर पर धर्म परिवर्तन किया गया है। हम हर साल धर्मांतरित परिवारों की घर वापसी कराते हैं। जो किसी कारणवश किसी और धर्म में चले जाते हैं। उन्हें हम हिन्दू धर्म में वापस लाते हैं। बीत वर्ष भी हमने ढाई सौ परिवारों की घर वापस करवाई थी। इस साल हमने 101 परिवार की घर वापस करवाई है।

घर वापसी कार्यक्रम में पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि, इस कार्यक्रम के लिए सभी की प्रशंसा की जानी चाहिए। बीते 5 वर्षों में कांग्रेस के कुशासन में धर्म परिवर्तन प्रमुख मुद्दा रहा है। धर्म परिवर्तन की वजह से ही कांग्रेस सत्ता पर काबिज हुई। मगर अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम धर्म पर कोई आंच नहीं आने देंगे, छत्तीसगढ़ की बात हो या देश की। सभी जगह उन्नति के लिए हिन्दू धर्म का सुरक्षित रहना बहुत आवश्यक है। हिंदुत्व किसी जाति का नहीं राष्ट्रीयता का प्रतीक है। इतिहास गवाह है, जहां हिंदू घटा है देश बंटा है। बता दें छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद निरंतर धर्मपरिवर्तित लोगों की घर वापसी हो रही है। निरंतर दूसरे धर्म को अपनाने वाले लोग हिन्दू धर्म अपना रहे हैं।

नक्सलियों ने किया कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी को अगवा, छोड़ने के लिए रख डाली ये डिमांड

मांग पूरी नहीं हुई तो शख्स ने तोड़ा रिश्ता, अब कही और शादी करने पर दे रहा चेहरा जलाने की धमकी

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर लड़की को जंगल में ले गए बदमाश, 3 दिन तक किया गैंगरेप, फिर इस हालत में छोड़ा घर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -