सहारनपुर से बैंगलोर तक धर्मान्तरण का रैकेट, तरीका भी ऐसा कि कोई भी फंस जाए ! यूपी ATS ने किया भंडाफोड़
सहारनपुर से बैंगलोर तक धर्मान्तरण का रैकेट, तरीका भी ऐसा कि कोई भी फंस जाए ! यूपी ATS ने किया भंडाफोड़
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ATS ने सहारनपुर जिले से नाजिम हसन उर्फ राशिद, अजहर मलिक और मोहम्मद सादिक को पकड़ा है। इनकी साथी रेशमा की खोजबीन की जा रही है। वह बेंगलुरु की निवासी है। तीनों की गिरफ्तारी 1 जुलाई 2023 को हुई। इन पर बहला-फुसलाकर हिंदू युवक को मुस्लिम बनाने का इल्जाम है। ATS ने जो जानकारी दी है, उससे पता चलता है कि इस युवक के इस्लामी धर्मांतरण से पहले नाजिम ने उसके पिता से दोस्ती की थी। इसके बाद युवक को अपने झाँसे में लिया। सहारनपुर से बेंगलुरु तक रैकेट खड़ा किया गया, जिससे युवक उनके जाल में फँस जाए। हिंदू युवक को जहन्नुम का खौफ दिखाया गया। इस्लाम को सबसे अच्छा मजहब करार देते हुए अन्य धर्मों को नीच बताने की मनघढ़ंत दलीलें दी गईं। निकाह और नौकरी का लालच दिया गया।

यही नहीं, रेशमा ने ऑनलाइन गेम के माध्यम से उसे अपने प्रेमजाल में फँसाने का काम किया। ATS ने जानकारी दी है कि अवैध धर्मांतरण का इनपुट मिलने पर जाँच आरम्भ की गई थी। साक्ष्यों के आधार पर 1 जुलाई को नाजिम हसन उर्फ राशिद, मोहम्मद सादिक और अजहर मलिक को अरेस्ट किया गया। तीनों सहारनपुर जिले के निवासी हैं। पूछताछ में नाजिम हसन उर्फ राशिद ने जानकारी दी है कि एक दिन दवा खरीदने के दौरान उसकी मुलाकात सहारनपुर जिले के ही सोमदत्त सिंह से हुई। नजदीकी बढ़ाते हुए कुछ ही दिनों में वह उनके घर में आना-जाना शुरू हो गया। 

ATS ने बताया है कि, राशिद मेलजोल बढ़ने के बाद सोमदत्त के बेटे गौरव से मिला। उसने गौरव को नमाज पढ़ना और रोजा रखना जैसे इस्लामी रीती-रिवाज़ सिखाए। इसके बाद राशिद, गौरव को मदरसे में बुलाने लगा, जहाँ इस्लाम को सबसे अच्छा मजहब और बाकी धर्मों को नीचा और झूठा बताया जाता था। इस दौरान गौरव को जहन्नुम (नरक) के नाम से भी डराया गया। इस्लाम कबूलने के लिए उसे अच्छी नौकरी और खूबसूरत लड़की से निकाह का प्रलोभन दिया गया।

 

कुछ दिनों के बाद ऑनलाइन कैरम बोर्ड गेम के माध्यम से गौरव के सम्पर्क में रेशमा नाम की एक मुस्लिम युवती आई। वह कर्नाटक के बेंगलुरु की निवासी है। रेशमा ने गौरव को अपने प्रेम जाल में फँसा कर इस्लाम स्वीकार करने के लिए उकसाया। कुछ समय बाद इस रैकेट में मोहम्मद सादिक और अजहर मलिक भी शामिल हो गए। इन दोनों ने गौरव को इस्लाम कबूल करवाने के लिए राशिद को आर्थिक मदद पहुंचाई। आखिरकार सोमदत्त के बेटे गौरव सिंह ने इस्लाम स्वीकार कर लिया। ATS ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध सहारनपुर जिले में IPC की धारा 420, 506, 354 क व 295 ए के साथ 3 व 5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2020 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई है। नाज़िम हसन, मोहम्मद सादिक और अजहर मलिक को अरेस्ट कर सलाखों के पीछे भेज दिया है और रेशमा की तलाश की जा रही है।

हैवान निकला बाप, जरा सी बात पर बेटे को ही उतार दिया मौत के घाट

बस पलटने से 25 यात्री हुए घायल, 5 की हालत गंभीर

तांत्रिक के घर के बाहर ही मां ने ख़त्म की जीवनलीला, जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -