बस पलटने से 25 यात्री हुए घायल, 5 की हालत गंभीर
बस पलटने से 25 यात्री हुए घायल, 5 की हालत गंभीर
Share:

शहडोल। शहर में रफ्तार के चलते घटना बढ़ते ही जा रहे है। शहर में सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए है, इस हादसे 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार  किया जा रहा है। 

पुलिस के मुताबिक घटना बुढार थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर NH 43 हाइवे की है। यह बस पक्षीराज कंपनी की बताई जा रही है। बस शहडोल से बुढार की ओर जा रही थी, तभी लालपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसा गाय को बचाने के चक्कर में हुआ है। बस जैसे ही पलटी वैसे ही सड़क किनारे बने एक कच्चे मकान में जा घुसी। जिससे मकान पूरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि मकान में रह रहे लोग बाल-बाल बच गए। 

इधर बस पलटने के बाद चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य करते हुए सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाला और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमे पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर ही है।

जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 10 लोग घायल

कावड़ियों की सुरक्षा के चलते इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

बारिश के चलते मेट्रो का सितंबर तक ट्रायल होना मुश्किल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -