MP में कांग्रेस नेता का विवादित बयान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बता डाला 'चिंदी चोर और जमीन माफिया'
MP में कांग्रेस नेता का विवादित बयान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बता डाला 'चिंदी चोर और जमीन माफिया'
Share:

अशोकनगर: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही राजनीतिक हमले शुरू हो गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर गोविंद सिंह ने भारतीय जनता पार्टी नेता एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने जनसभा में सिंधिया को चिंदी चोर और जमीन माफिया तक बता डाला। गोविंद सिंह अशोकनगर में जनआक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे।

गोविंद सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्योति प्रसाद के नाम से संबोधित किया। उन्होंने कहा, वो जमीनों की हेराफेरी कराता है। कई मुकदमे अदालत में चल रहे हैं। कभी ना कभी तो न्याय प्राप्त होगा। ये ज्योति प्रसाद मुरैया आपका जमीन माफिया है। आगे उन्होंने कहा, मैं तो बहुत दिनों से कह रहा था। 8-10 वर्ष पहले मैंने राहुल गांधी से कहा था कि भैया! पूरे देश में स्वतंत्रता आ गई। ग्वालियर में कांग्रेसी कब आजाद होंगे? हम लोगों को भी आजादी दिलाओ। लेकिन, ईश्वर ने ऐसी सद्बुद्धि दी कि वो छोड़कर चले गए। आज कार्यकर्ता सीन तानकर राजनीति कर रहा है।

आगे गोविंद सिंह ने कहा, महाराजा वास्तव में जमीन माफिया है। चिंदी चोर है। मैं बोलता हूं- जमीन चोर है। जमीनों को हड़पने वाला है। हम सिंधिया के विरोध के बावजूद ग्वालियर और मुरैना में जीते। हमारे कांग्रेस के बहादुर साथियों ने सिंधिया को धूल चटा दी। महापौर बनाकर और सिंधिया को बता दिया तू तो जमीन चोर था। बता दें कि कांग्रेस नेता गोविंद सिंह मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। वे भिंड जिले की लहार सीट से MLA हैं। उनका इस क्षेत्र में खासा दबदबा है। वो इस सीट से 7 बार से विधायक हैं। गोविंद सिंह 1990 में पहली बार जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े तथा जीते थे। तत्पश्चात, कांग्रेस प्रत्याशी बने एवं चुनाव जीतते आ रहे हैं। भाजपा को इस सीट पर पहली और अंतिम जीत 1985 में मिली थी। 

'बंगाल में हुआ आज़ादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला.', भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने की निष्पक्ष जाँच की मांग

'भारत में फांसीवादी सरकार..', NewsClick पर छापे से पाकिस्तान को हुआ दर्द, कांग्रेस ने भी किया था पोर्टल का बचाव

तो अब अपना हक मांग लें 'बहुसंख्यक' हिन्दू ? राहुल गांधी के 'जितनी आबादी-उतना हक' वाले दावे पर पीएम मोदी का सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -