PM मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस नेता की विवादित टिप्पणी, गृह मंत्री बोले- 'कांग्रेस संस्कार विहीन पार्टी है'
PM मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस नेता की विवादित टिप्पणी, गृह मंत्री बोले- 'कांग्रेस संस्कार विहीन पार्टी है'
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने पीएम मोदी के पिता स्वर्गीय दामोदर दास मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। दरअसल, मध्यप्रदेश में भाजपा के नेताओं के दौरे को लेकर अरुण यादव ने कहा था कि मध्य प्रदेश में कोई भी आ जाए, चाहे मोदी जी आएं तथा उनके ऊपर कोई हो चाहे वो आ जाएं, नड्डा जी आ ही रहे हैं, मोदी जी के पिताजी भी आना चाहें तो आ जाएं, हमें कोई आपत्ति नहीं है। किन्तु मध्य प्रदेश में कांग्रेस की परिवर्तन की बयार है, जो कि हमें स्पष्ट नजर आ रही है। 

वही अरुण यादव के इस बयान पर भाजपा के नेता भड़क गए। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अरुण यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा, कांग्रेस संस्कार विहीन पार्टी है। अरुण भाई आज आपके पिताजी सुभाष यादव जी की आत्मा जार-जार हो रही होगी। ये भाषा इटली के वंशजों की सरपरस्ती वाली भाषा है जो कभी प्रधानमंत्री मोदी को जहरीला सांप, कभी मौत का सौदागर बोलती है ये भाषा संस्कार विहीन लोग बोलते हैं। ये भारत देश है तथा यहां पर जब पिता स्वर्गीय हो जाते हैं तो हमारे यहां उन्हें पानी देने का रिवाज है। आपने आज निंदनीय कृत्य किया है। 

भाजपा महासचिव बीएल संतोष ने कहा, जब आपको लगता है कि वे (कांग्रेसी नेता) अपने निम्नतम स्तर पर गिर गए हैं, तो वे आपको फिर से गलत साबित करते हैं। वे और भी नीचे गिर जाते हैं। कांग्रेस नेताओं को सियासी विरोधियों के माता-पिता के बारे में कम बात करने में दुख होता है। भाजपा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, अरुण यादव द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल न सिर्फ पीएम का अपमान है बल्कि 140 करोड़ लोगों का भी अपमान है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, इंदौर से एमपी सांसद शंकर लालवानी ने कहा, कांग्रेस उग्र प्रतिक्रिया दे रही है, इतना ही नहीं उसके बड़े नेता देश के बाहर जाकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, यह उनकी मानसिकता बता रही है कि वे बौखला गए हैं। जिस प्रकार के शब्दों का वे उपयोग कर रहे हैं, यह उनकी हताशा है। 

देशभर में लागू होगी 'समान नागरिक संहिता'! विधि आयोग ने जनता से मांगी सलाह, ऐसे दें अपनी राय

CM नीतीश का बड़ा बयान, बोले- 'तय समय से पहले हो सकते हैं लोकसभा चुनाव'

भाजपा के खिलाफ विपक्ष के गठबंधन पर 'आज़ाद' ने दिया बड़ा बयान, कई उदाहरण देकर समझाई अपनी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -