महात्मा गाँधी की भूमि-मोदी का किला, जहां आज होगी कांग्रेस की अहम् बैठक
महात्मा गाँधी की भूमि-मोदी का किला, जहां आज होगी कांग्रेस की अहम् बैठक
Share:

अहमदाबाद: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करने से पहले मंगलवार को साबरमती आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने महात्मा गांधी और उनके अहिंसा एवं सहिष्णुता के आदर्शों का स्मरण कर लोकसभा चुनाव से पहले देश के लोगों को एक प्रतीकात्मक संदेश देने की कोशिश की है।

यूपी में हुई बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, जल्द हो सकती है पहली सूची जारी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की विचारधाराओं के बीच का युद्ध है, जिसमें एक तरफ प्रेम और दूसरी तरफ नफरत होगी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ऐतिहासिक ‘दांडी मार्च’ की वर्षगांठ भी है, महात्मा गांधी ने सत्याग्रहियों के साथ 12 मार्च 1930 को ही साबरमती आश्रम से दांडी मार्च का आगाज किया था।

राहुल गाँधी ने मसूद अज़हर को कहा 'जी', योगी बोले - ये लोग ही आतंकियों को बिरयानी खिलाते थे...

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा है कि, ‘‘महात्मा गांधी की अगुवाई में किए गए दांडी मार्च की आज वर्षगांठ है, जिसने भारत की आज़ादी की लड़ाई में अहम् भूमिका निभाई थी। यह मार्च नमक पर कठोर एवं दमनकारी ब्रिटिश नीतियों के विरुद्ध एक अहिंसक विरोध था।’’ कांग्रेस की कार्यसमिति की मीटिंग में लोकसभा चुनाव की रणनीति की आखिरी रूप-रेखा तैयार की जाएगी। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक ‘वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक’ में आयोजित है।

खबरें और भी:-

मिशन लोकसभा: महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा का गठबंधन तय, कांग्रेस-एनसीपी में बातचीत जारी

पाकिस्तान से अमेरिका का सवाल, जैश पर अब तक क्या हुआ एक्शन

प्रवक्ताओं को चुनावी रण में उतार सकती है भाजपा, संबित पात्रा इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -