2090 तक भी नहीं बनेगी कांग्रेस की सरकार
2090 तक भी नहीं बनेगी कांग्रेस की सरकार
Share:

नईदिल्ली। देश में 2090 तक कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली है। कांग्रेस की सत्ता में बहाली तो एक सपान है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जनवेदना सम्मेलन में जो बातें कर रहे थे वह केवल सपना था। यह बात केंद्रीय मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने कही।

दरअसल उन्होंने कांग्रेस के जनवेदना सम्मेलन को लेकर कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी वर्ष 2019 में अच्छे दिन आने की बात करते हैं मगर वह कांग्रेस जो कि यूपीए के कार्यकालों में घोटालों, गलत नीतियों, उदासीनता और महंगाई के ही साथ कई परेशानियों से घिरी रही वह 2019 तक अच्छे  दिन नहीं ला पाएगी।

कांग्रेस वर्ष 2090 तक भी सत्ता में नहीं आएगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा जनवेदना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नोटबंदी का जमकर विरोध किया।

कहां देखा है ऐसा पुलिसवाला, ट्रांसफर हुआ तो शहर हो गया बंद

कैलाश बोले-कब आयेगी राहुल में गंभीरता

चिदंबरम की पीड़ा, हिटलर समान है मोदी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -