कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, आज राहुल गांधी निकालेंगे ट्रेक्टर रैली
कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, आज राहुल गांधी निकालेंगे ट्रेक्टर रैली
Share:

नई दिल्ली: कृषि कानून के विरोध में और किसानों के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज पंजाब में विशाल ट्रैक्टर रैली करने जा रहे हैं। इस रैली में हजारों की तादाद में किसानों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रैली में लगभग पांच हजार ट्रैक्टर शामिल होंगे। यह भी कहा जा रहा है कि राहुल गांधी खुद ट्रैक्टर चलाते दिखाई दे सकते हैं। रैली में कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों और सभी दिग्गजों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

मोगा से आरंभ होने वाली यह रैली हरियाणा से होते हुए दिल्ली में जाकर समाप्त होगी। रैली को लेकर कांग्रेसी और पंजाब का पूरा प्रशासनिक अमला मैदान में उतर चुका है। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करते हुए पंजाब सरकार की तरफ से राज्यभर में 10 हजार पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। DGP दिनकर गुप्ता खुद ट्रैक्टर रैली का मुआयना करने मोगा के बधनीकलां पहुंचे। उनके साथ तक़रीबन 15 जिलों के SSP सहित सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे। सीएम के सलाहकार कैप्टन संदीप संधू समेत कई दिग्गज रैली की तैयारियों का निरिक्षण करने पहुंचे।

4 अक्तूबर को मोगा के निहाल सिंह वाला के बदनी कलां में सुबह 11 बजे एक सार्वजनिक बैठक से रोड शो का आगाज़ होगा। इसके बाद लुधियाना के जगराओं, चकर, लक्खा और माणूके होते हुए रायकोट के जटपुरा में एक जनसभा के साथ ही ख़त्म होगा।

प्रियंका और राहुल को मिली पीड़िता के घर वालों से मिलने की अनुमति

विनय कुमार का बड़ा बयान, कहा- "योगी जी फुल फॉर्म में है..."

बिहार चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने थामा राजद का दामन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -