'राम के नाम पर भी पैसे चट कर गई कांग्रेस', BJP ने साधा निशाना
'राम के नाम पर भी पैसे चट कर गई कांग्रेस', BJP ने साधा निशाना
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में राम पर राजनीति का दौर फिर आरम्भ हो गया है। राम पथ वन गमन पर राज्य में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप के साथ राम के नाम पर पैसे खाने का आरोप लगाना आरम्भ कर दिया है। राम की प्रतिमा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता पूर्व मंत्री रहे अजय चंद्राकर ने राम वन गमन परिपथ निर्माण का सोशल ऑडिट करने के निर्णय पर कहा है कि राज्य के इतिहास से छेड़छाड़ करने की किसी को इजाजत नहीं है। चंद्राकर ने कहा कि जिन कंपनियों को पूर्व की भूपेश सरकार ने प्रतिमा बनाने का काम दिया था उन्हें अनुभव नहीं था। चंदखुरी में लगी प्रतिमा को लेकर अजय चंद्राकर ने यह आरोप लगाया कि क्या यह प्रतिमा प्रभु श्री राम जैसी नजर आती है। 

चंद्राकर ने कहा कि किसी को भी श्री राम के नाम पर पैसे खाने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के नाम पर पैसे खाए हैं। यह सभी तथ्य सोशल ऑडिट के जरिए जनता के सामने रखे जाएंगे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी पर भाजपा के द्वारा लगाए गए राम वन पथ गमन को लेकर आरोप एवं सोशल ऑडिट करने के सरकार के निर्णय को लेकर कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, सरकार राम वन पथ गमन पर जनमत संग्रह करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि सरकार को लोगों से यह पूछना चाहिए की राम वन गमन परिपथ बनना चाहिए या फिर नहीं। छत्तीसगढ़ में प्रभु श्री राम की प्रतिमा लगानी चाहिए या फिर नहीं। 

कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने बीते 15 वर्षों में न राम परिपथ बनाया, न ही प्रतिमा लगाई। हमारी सरकार में प्रभु श्री राम तथा माता कौशल्या के मंदिर का जिणोद्धार कराया‌ गया। राम वन पथ गमन परिपथ का निर्माण कराया गया राज्य के कई जगहों पर प्रभु श्री राम की प्रतिमा लगवाई गई, तो भाजपा की वर्तमान सरकार को राम के नाम पर परेशानी क्यों हो रही है। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने राम वन पथ गमन परिपथ को लेकर जांच कराने की बात कर चुकी‌ है‌। साय‌ सरसार ने पिछले दिनों ही इस पर हुए खर्च, गमन पथ पर किए गए विकास के कार्यों को जारी की गई प्रक्रिया तथा इसकी सत्यता की जांच कराएगी। बीजेपी का आरोप है कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने जबरन सिर्फ सियासी हित साधने के लिए कई जगहों पर राम वन गमन परिपथ पर कार्य करवाया है।

'भारत UNSC में परमानेंट सीट हासिल करेगा, लेकिन..', आखिर जयशंकर को किस बात का है डर ?

भारत के वो 5 मंदिर, जो सिर्फ एक रात में बनकर हो गए थे तैयार

'लोकसभा चुनाव से पहले CAA लागू कर देंगे..', अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -