नेशनल हेराल्ड केस : सोनिया-राहुल की पेशी से पहले कांग्रेसियों का प्रदर्शन
नेशनल हेराल्ड केस : सोनिया-राहुल की पेशी से पहले कांग्रेसियों का प्रदर्शन
Share:

नई दिल्ली : नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पटियाला हाउस न्यायालय में अपराह्न 3 बजे पेशी दी जाएगी। हालांकि सोनिया गांधी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि न्यायिक कार्रवाई के दौरान किसी तरह का ड्रामा नहीं होना चाहिए। मगर इसके बाद भी कांग्रेस अपने दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए बड़े पैमाने पर कार्यकर्ता 10 जनपथ पर पहुंचे।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं में जबरदस्त जोश था। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने नेशनल हेराल्ड की 2000 करोड़ रूपए की प्राॅपर्टी हथियाने के उद्देश्य से 90 करोड़ रूपए के पाॅलिटिकल फंड का उपयोग किया गया था। इस तरह के केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मोतीलाल वोरा और आॅस्कर फर्नांडीज़ को न्यायालय में पेश किया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की खंडपीठ ने पेशी से राहत की मांग खारिज कर दी थी। इंडिया गेट पर मौजूद पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर कांग्रेस एक्टिविस्ट पहुंचे। इस दौरान यहां पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। अभी यह बात तय नहीं है कि सैम पित्रोदा इस केस में पेश होंगे या नहीं वे अमेरिका के दौरे से लौट रहे हैं।

प्रियंका गांधी और राॅबर्ट वाड्रा सोनिया के रेसिडेंस पहुंच सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पटियाला हाउस कोर्ट जाऐंगे। न्यायालय में दोपहर 3 बजे दोनों को प्रस्तुत होना होगा। हालांकि न्यायालय में इनकी ओर से पैरवी कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी कर रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -