कांग्रेस ने किया आशुतोष का विरोध, राजघाट पर दिया मौन धरना
कांग्रेस ने किया आशुतोष का विरोध, राजघाट पर दिया मौन धरना
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष द्वारा संदीप कुमार को लेकर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। आशुतोष ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर जिस तरह की टिप्पणी की गई उसके विरोध में कांग्रेस ने राजघाट पर मौनरूप से धरना दिया। धरने में दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल के बाद इस घटना की तुलना आशुतोष ने महात्मा गांधी से और पं. जवाहर लाल नेहरू के ही साथ भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से की गई।

जिसके बाद दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेताओं ने राजघाट पर आशुतोष और आम आदमी पार्टी की सद्बुद्धि हेतु मौन प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता अजय माकन द्वारा कहा गया कि आम आदमी पार्टी के नेताओं की सद्बुद्धि हेतु राजघाट पर मौन प्रदर्शन हुआ। इस तरह से आशुतोष ने ब्लॉग में महात्मा गांधी के सरला से रिश्तों पर सवाल उठाए थे तो दूसरी ओर पं. नेहरू को लेकर कहा था कि उनके रिश्ते श्रीमती माउंटबेटन से रहे थे। अंतिम दिनों में भी उन्होंने श्रीमती माउंटबेटन को याद किया था।

उल्लेखनीय है कि आशुतोष ने सेक्स स्कैंडल को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार को बर्खासत कर मंत्री संदीप कुमार का बचाव करने का प्रयास भी किया। उन्होंने वेबसाइट पर ब्लाॅग में लिखा और दावा किया कि गांधी और पंडित नेहरू जैसे नेताओं ने सामाजिकता से अलग अपनी तरह से जीवन को जीया। संदीप कुमार का बचाव करते हुए आशुतोष ने कहा कि संदीप कुमार के विरूद्ध जो कार्रवाई हुई वह समाजिक धारणा के कारण हुई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -