सूरत में राहुल ने बोला हल्ला बोल
सूरत में राहुल ने बोला हल्ला बोल
Share:

सूरत। गुजरात के सूरत में आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी के विरोध में हुए, कार्यक्रम में भागीदारी की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा की। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, जीएसटी लागू करने से पूर्व किसी ने भी, उनकी बात नहीं सुनी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, जीएसटी में 5 स्लैब नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं टैक्स का प्रतिशत लगभग 18 प्रतिशत होना चाहिए।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, वे कारोबारियों से कुछ समय में संवाद करेंगे। माना जा रहा है कि, कारोबारियों से चर्चा के दौरान जीएसटी और नोटबंदी का मसला शामिल होगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसी तरह के, फोबिया से नहीं जूझ रही है। नोटबंदी को एक वर्ष का समय पूर्ण हो गया है, ऐसे में राहुल गांधी ने सरकार पर हमला किया। ट्विटर पर ट्वीट कर उन्होंने लिखा कि, नोटबंदी एक मुश्किल है।

हम कई ईमानदार भारतीयों के साथ खड़े हैं। गौरतलब है कि, कांग्रेस और भाजपा गुजरात व हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर, चुनावी प्रचार - प्रसार करने में लगी है। बड़े पैमाने पर कांग्रेस और भाजपा के नेता सभाऐं कर रहे हैं।

गुजरात में आगामी माह 9 दिसंबर व 14 दिसंबर को विधानसभा चुनाव हेतु, मतदान किया जाना है, चुनाव के परिणाम 18 दिसंबर को आने हैं। इसके पहले, दोनों राज्यों में जमकर प्रचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व्यापक प्रचार - प्रसार में लगे हैं।

नोटबंदी पर मोदी को आज गुजरात में घेरेंगे मनमोहन सिंह

पीएम की चिट्ठी गुजरात की जनता के नाम

बीजेपी का गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान शुरू

बीजेपी का गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान आज से

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -