इफ्तार पार्टी से कांग्रेस साध रही राजनीतिक समीकरण
इफ्तार पार्टी से कांग्रेस साध रही राजनीतिक समीकरण
Share:

नई दिल्ली : एक ओर जहां बीते समय भारतीय जनता पार्टी द्वारा रमज़ान माह के दौरान इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया और अल्पसंख्यकों को साधने का प्रयास किया गया वहीं अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस इस आयोजन से अपने पुराने वोट बैंक को तो मजबूत करने वाली है ही साथ ही राजनीतिक साथियों को भी मानसून सत्र के लिए पटाने का मन बना रही है। जी हां, मानसून सत्र में सरकार को लेकर विरोध का बिगूल बजाने को लेकर कांग्रेस नई रणनीति बनाने जा रही है। इस दौरान उसके पास इफ्तार पार्टी एक अच्छा अवसर आ गया है।

जी हां, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेडीयू के प्रमुख शरद यादव को निमंत्रित किया है। इस दौरान कहा गया है कि आॅल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के साथ असम कांग्रेस की गठबंधन सरकार एआईयूडीएफ को भी निमंत्रण दिया गया है।

केजरी ने भी दी पार्टी

इफ्तार पार्टी का आयोजन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी किया। इस दौरान दिल्ली के विभिन्न मुस्लिम संगठन आदि शामिल रहे वहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता, उपराज्यपाल नजीब जंग आदि शामिल रहे। इस दौरान अन्य पार्टियों के नेताओं को भी निमंत्रित किया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -