कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने इस शख्स को बनाया अपना उम्मीदवार
कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने इस शख्स को बनाया अपना उम्मीदवार
Share:

कोल्हापुर: शनिवार को कांग्रेस ने कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है, बता दें कि पार्टी की तरफ से जयश्री जाधव को चुनावी मैदान में उतारा गया है। दरअसल जयश्री जाधव के पति एवं कांग्रेस MLA चंद्रकांत जाधव के देहांत के पश्चात् इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रकांत जाधव का बीते वर्ष कोरोना के कारण देहांत हो गया था। वह पहली बार MLA बने थे। उन्होंने शिवसेना के राजेश क्षीरसागर को पराजित किया था। अब शिवसेना एवं कांग्रेस राकांपा के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन का भाग हैं। खबर के अनुसार, 12 अप्रैल को चुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि मतगणना 16 अप्रैल को होगी। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से सत्यजीत कदम को मैदान में उतारा है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कदम की उम्मीदवारी की घोषणा की।

वही यह सीट शिवसेना का गढ़ मानी जाती रही है। लिहाजा पिछले विधानसभा चुनाव में शिवसेना एवं भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन की तरफ से राजेश क्षीरसागर ने मोर्चा संभाला था। किन्तु चंद्रकांत जाधव ने उन्हें पटखनी दे दी थी। क्षीरसागर 2014 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। जबकि वह 2019 में पराजित किए गए। बता दें कि कांग्रेस के उम्मीदवार ने 2019 में उन्हें 15 हजार 199 मतों से पटखनी दी थी।

कांग्रेस नेता रशीद अल्वी बोले - योगी के शपथ ग्रहण समारोह में न जाएं सोनिया गांधी, वरना अल्पसंख्यक समुदाय..

भगवंत मान के शपथ ग्रहण में क्या कर रहे थे कांग्रेस सांसद ? AAP में जाने की अटकलों पर दिया जवाब

गोवा में सरकार बनाने को तैयार भाजपा, 23 मार्च को शपथ ले सकते हैं प्रमोद सावंत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -