कांग्रेस ने दिया नेताओं के बयान पर स्पष्टीकरण
कांग्रेस ने दिया नेताओं के बयान पर स्पष्टीकरण
Share:

नई दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ब्रीफिंग में पार्टी का रूख स्पष्ट कर दिया गया है। जिसमें कांग्रेस के आला नेता स्वयं ही मान रहे हैं कि मणिशंकर अय्यर और सलमान खुर्शीद के बयानों को निजी राय, व्यक्तिगत राय बताया है। हालांकि यह स्पष्टतौर पर नहीं कहा गया है लेकिन यह भी कहा गया है कि पार्टी पहले ही दोनों नेताओं के बयान पर स्पष्ट रूख दे चुकी है। इस मंच से जताया गया रूख ही कांग्रेस का रूख होता है।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि दूसरा कोई भी व्यक्ति कुछ भी बोलता है तो भी उसका कोई असर नहीं होता है। यह उनकी निजी राय ही मानी जाती है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया का बाहरी देश से किसी तरह का कोई लेना-देना नहीं है। उनका कहना था कि कांग्रेस मई 2014 के लोकसभा चुनाव और इस माह हुए बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों का सम्मान भी कर रही है।

कांग्रेस के लिए भारतीय मतदाता सर्वोच्च हैं। इसे प्राथमिकता दी जा रही है। कांग्रेस को बाहरी ताकतों से किसी तरह का खतरा नहीं है। ये ताकतें हमारा कुछ भी बिगाड़ नहीं सकती हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -