कांग्रेस की बैठक आज, युवराज की ताजपोशी की हो रही बात
कांग्रेस की बैठक आज, युवराज की ताजपोशी की हो रही बात
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आज किया जाएगा। माना जा रहा है कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी कांग्रेस में नई जान फूंकने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में पहले तो पार्टी की अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी का कार्यकाल 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया जाएगा। दूसरी ओर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कार्यकर्ता के तौर पर कांग्रेस की जिम्मेदारी अच्छे से संभाल रहे हैं। इस दौरान यह बात सामने आई है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं।

खबर है कि बिहार चुनाव को लेकर पार्टी नेतृत्व किसी तरह का बदलाव कर रहा है। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग की जा रही थी। खुद सोनिया गांधी भी अपने लिए आराम की संभावनाऐं तलाश रही थीं लेकिन राहुल नहीं चाहते थे कि उनकी मां सोनिया कांग्रेस की कमान छोड़े। ऐसे में सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनी रहीं लेकिन अब फिर से कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल को कमान सौंपने की मांग की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -