आखिर सोनिया से ममता ने क्यों बना ली दूरी ? क्या है दीदी का प्लान
आखिर सोनिया से ममता ने क्यों बना ली दूरी ? क्या है दीदी का प्लान
Share:

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और कांग्रेस के बीच दरार बढ़ती जा रही हैं। ममता की नजर विपक्षी नेतृत्व पर है, इसलिए वह कांग्रेस को अलग-थलग करने में कोई कसर नहीं रख रही हैं। जिन राज्यों में क्षेत्रीय दल हैं, वहां चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि TMC के निशाने पर केवल कांग्रेस है। यही कारण है कि कांग्रेस ने भी जवाब देने में देर नहीं लगाई।

दरअसल, ममता दीदी ने मुंबई दौरे के दौरान NCP चीफ शरद पवार से मुलाकात की है। इससे पहले मंगलवार को उन्होंने आदित्य ठाकरे और संजय राउत के साथ बैठक की थी। इन मुलाकात के बाद उनके तेवर कांग्रेस को लेकर और सख्त हो गए हैं। संसद के अंदर भी TMC निरंतर कांग्रेस से दूरी बनाए रखने का प्रयास कर रही है। ऐसे में दोनों दलों के बीच आने वाले दिनों में तनाव और बढ़ सकता है। ममता कांग्रेस को अलग-थलग कर क्षेत्रीय दलों को एकसाथ लाना चाहती है। ममता दीदी का मानना है कि सभी क्षेत्रीय दल एक साथ आ जाते हैं, तो भाजपा को हराना मुश्किल नहीं होगा। वह इसी अभियान के तहत क्षेत्रीय दलों के नेताओं से मिल रही हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ममता बनर्जी की क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने के अभियान से भी कांग्रेस नाराज़ है। वह मानती है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के चुनाव 2024 के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यदि विपक्ष इन चुनाव में भाजपा को मात देने में सफल रहता है, तो भाजपा के लिए राह मुश्किल हो जाएगी। लेकिन TMC के रवैये से विपक्ष के वोट विभाजित हो सकते हैं।

उधर, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ममता के इस प्रयास पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के बगैर भाजपा को हराना केवल एक सपना है। पार्टी रणनीतिकार मानते हैं कि सभी दलों को अपना जनाधार बढ़ाने का अधिकार है। उनके अनुसार, दूसरी पार्टियों के साथ TMC भी चुनाव लड़ती है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। पर ममता भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस के नेताओं को तोड़कर अपना वर्चस्व बढ़ा रही है। शरद पवार से ममता की मुलाकात को भी इससे ही सम्बंधित है, क्योंकि, NCP गोवा में चुनाव लड़ती रही है।

विपक्षी दल अपने दम पर बीजेपी से नहीं लड़ सकते: दिनेश शर्मा

वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान के 100 वर्ष हुए पूरे, समरोह में पहुंचकर सीएम योगी ने की इनसे मुलाकात

केरल में राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -