जहां-जहां है भाजपा का राज, वहां महिलाओं पर गिर रही गाज - कांग्रेस
जहां-जहां है भाजपा का राज, वहां महिलाओं पर गिर रही गाज - कांग्रेस
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता द्वारा खुद को आग लगाए जाने की घटना को लेकर मंगलवार को भाजपा के साथ ही राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जहां भी भाजपा की सरकार है, वहां महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने एक प्रेस वार्ता में ये बात कही है।

उन्होंने प्रेस वालों से कहा कि, ‘‘पिछले वर्षों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में इजाफा हुआ है। जम्मू - कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हुए हैं। ऐसी कुछ घटनाओं में तो भाजपा के लोग ही संलिप्त पाए गए। जहां भाजपा सत्ता में है वहां महिला सुरक्षा की स्थिति बहुत दयनीय है। ’’ शेरगिल ने कहा कि, ‘‘ मोदी जी कहते हैं कि ‘ मोदी है तो मुमकिन है।’ 

उन्होंने कहा कि भाजपा नीयत और नीति से महिला सुरक्षा में नहीं, बल्कि महिला असुरक्षा में यकीन करती है। हापुड़ में दुष्कर्म पीड़ित एक महिला ने खुद को आग लगा ली क्योंकि उसे पुलिस से सहायता नहीं मिली। हापुड़ का हादसा यह सााबित करता है कि ‘मोदी है तो मुमकिन है।’’  शेरगिल ने दावा करते हुए कहा कि, ‘‘इस महिला ने सीएम अजय सिंह बिष्ट (योगी आदित्यनाथ) के हेल्पलाइन नंबर पर कई दफा फोन किया। लेकिन उसे कोई सहायता नहीं मिली। भाजपा राज में, योगी आदित्यनाथ के शासन में, बलात्कारियों के ‘अच्छे दिन’ आ गए हैं।’’ 

VIDEO: बंगाल में बड़ा बवाल, अमित शाह की रैली में पहुंची कोलकाता पुलिस और फिर...

मायावती की चुनाव आयोग को सलाह, कही बड़ी बात

श्रीलंका: दंगाइयों ने मस्जिदें फूंकी, मुसलामानों पर किए हमले, पूरे देश में कर्फ्यू लागू

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -