कांग्रेस सत्ता में हो या विपक्ष में, हमेशा चर्चा से भागती है : सरकार
कांग्रेस सत्ता में हो या विपक्ष में, हमेशा चर्चा से भागती है : सरकार
Share:

नई दिल्ली : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर चर्चा से भागने तथा संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को उन्हें आड़े हाथों लिया। सरकार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी पार्टियां चर्चा से भाग रही हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "यह विडंबनापूर्ण है कि कांग्रेस चर्चा से भाग रही है। यहां तक कि जब सभापति ने चर्चा की मंजूरी दे दी और हमने इसे स्वीकार कर लिया, फिर भी वे (कांग्रेस सांसद) चर्चा से भाग रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को संसद के बाहर एक बयान दिया और निकल गए। संसद में गतिरोध के यही कारण हैं।" जावड़ेकर ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, "जब वे सत्ता में थे, तब भी चर्चा से भागते थे और अब भी वे चर्चा से भाग रहे हैं।" वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, "विपक्ष पहले विवादों में फंसे मंत्रियों का इस्तीफा चाहता है। इसके बाद ही चर्चा हो सकती है।"

गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के संबंध और मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को लेकर संबंधित नेताओं के इस्तीफे की कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों की मांग के कारण शुक्रवार को लगातार चौथे दिन संसद के दोनों सदनों में कामकाज नहीं हो सका। कांग्रेस तथा विपक्षी पार्टियां ललित प्रकरण में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा व्यापमं में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग कर रही हैं।

लोकसभा में शुक्रवार को कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद विपक्ष ने ललित मोदी तथा व्यापमं मुद्दे को लेकर हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में भी विपक्षी दलों का उक्त मुद्दों पर हंगामा जारी रहा, जिसके कारण सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -