कांग्रेस ने की केंद्र सरकार की विदेश नीति की आलोचना
कांग्रेस ने की केंद्र सरकार की विदेश नीति की आलोचना
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस ने टिप्पणी की है कि प्रधानमंत्री अपने मंत्रालयों के तहत विदेश नीतियां मौसम से भी तेज गति से बदलते हैं। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तान को लेकर असंगत नीति अपना रही है। उनकी नीतियों को समाप्त करने की आवश्यकता है। बलूचिस्तान जैसे मसलों का सामना करने से पूर्व देश में कई तरह की परेशानियों का सामना करना जरूरी है।

इस मामले में कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों में इतना बदलाव हो रहा है कि वह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि कभी मंत्री पाकिस्तान से चर्चा करते हैं तों फिर विदेश सचिव चर्चा करने लगते हैं और तो और कभी चर्चा ही रद्द हो जाती है।

इस तरह की परिवर्तनकारी नीतियां समझ से परे है। जिस तरह के बयान दिए जा रहे हैं वे केवल खोखली धमकियां हैं। सरकार के साथ और प्रधानमंत्री के साथ एक वास्तविक समस्या है। सिंघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलूचिस्तान पर काफी कुछ कहा मगर उन्होंने कश्मीर पर कुछ भी नहीं कहा। वे अति राष्ट्रवादी बयान देने लगे हैं। सत्ता के लालच में केंद्र सरकार विरोधाभासों का हल नहीं खोज पाई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -