राजस्थान में कांग्रेस का शतक पूरा, रामगढ़ उपचुनाव में दर्ज की बड़ी जीत
राजस्थान में कांग्रेस का शतक पूरा, रामगढ़ उपचुनाव में दर्ज की बड़ी जीत
Share:

जयपुर: राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने 12228 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी शाफिया जुबैर को 83311 वोट प्राप्त हुए, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सुखवंत सिंह को 71083 मत मिले। वहीं, हरियाणा के जींद विधानसभा उपचुनाव का परिणाम भी कुछ ही देर में आने वाला है। मतगणना जारी है। जींद सीट पर 21 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

जब प्रियंका में दिखती है दादी इंदिरा की छवि, तो राहुल में क्यों नहीं दिखते फ़िरोज़ - भाजपा

रामगढ़ सीट पर दो महिलाओं समेत 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसी के साथ राजस्थान में कांग्रेस की विधानसभा सीटें 99 से बढ़कर 100 हो गई है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं। पहले 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें से कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब इस उपचुनाव में जीत के बाद उसकी राजस्थान में कुल 100 विधानसभा सीटें हो गई हैं।

राहुल गाँधी बने राम तो प्रियंका बनी दुर्गा, प्रयागराज में लगे पोस्टर

वहीं हरियाणा की जींद विधानसभा सीट के लिए सातवें राउंड की गिनती के बाद भी भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा सबसे आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला पिछड़े हुए हैं और वे तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के दिग्विजय चौटाला दूसरे नंबर पर हैं। मतगणना के चलते दोनों सीटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।

खबरें और भी:- 

कमलनाथ सरकार ने दिया किसानों को एक और तोहफा, अब आधा ही भरना होगा बिजली बिल

त्रिपुरा में भाजपा को झटका, इस आदिवासी नेता ने छोड़ी पार्टी

पीएम मोदी राजनीति में मेरे जूनियर, फिर भी 10 बार उन्हें कहा 'सर' - चंद्रबाबू नायडू

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -