जब प्रियंका में दिखती है दादी इंदिरा की छवि, तो राहुल में क्यों नहीं दिखते फ़िरोज़ - भाजपा
जब प्रियंका में दिखती है दादी इंदिरा की छवि, तो राहुल में क्यों नहीं दिखते फ़िरोज़ - भाजपा
Share:

भोपाल: राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पीएम मोदी पर दिल्ली के एक कार्यक्रम के दौरान जमकर हमला बोला था। ऐसे में भाजपा के मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस पार्टी पर तीखा पलटवार किया है। लोकेन्द्र पाराशर ने कहा है कि जब कांग्रेस, प्रियंका गांधी में उनकी दादी इंदिरा गाँधी की छवि देखते हैं, तो उम्मीद की जाती है कि पार्टी राहुल गांधी में उनके दादा फिरोज खान की छवि देखते होंगे।

राहुल गाँधी बने राम तो प्रियंका बनी दुर्गा, प्रयागराज में लगे पोस्टर

लोकेन्द्र पाराशर ने कहा है कि कांग्रेस राहुल गाँधी में उनके दादा फिरोज खान की छवि क्यों नहीं देखती है, कांग्रेस क्या दिखाना चाहती है? यदि वे इंदिरा जी का नाम लेते हैं, तो वे उनके पति फिरोज को क्यों पसंद नहीं करते हैं? उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपने के साथ ही कांग्रेस का महासचिव बनाया गया था। इसके बाद से ही नेताओं के वार पलटवार का दौर जारी है।

कमलनाथ सरकार ने दिया किसानों को एक और तोहफा, अब आधा ही भरना होगा बिजली बिल

राजनीति में एंट्री लेने के बाद कांग्रेस के नेता प्रियंका गांधी की तुलना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से कर रहे हैं और इसे कांग्रेस का तुरुप का इक्का बता रहे हैं। वहीं इस बयान पर एक भाजपा नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर प्रियंका 'तुरुप का इक्का' है तो कांग्रेस अब तक 'जोकर' के साथ समय क्यों बर्बाद कर रही थी।

खबरें और भी:-

त्रिपुरा में भाजपा को झटका, इस आदिवासी नेता ने छोड़ी पार्टी

पीएम मोदी राजनीति में मेरे जूनियर, फिर भी 10 बार उन्हें कहा 'सर' - चंद्रबाबू नायडू

पिता मुस्लिम, माँ ईसाई तो बेटा कैसे हो गया ब्राह्मण - भाजपा मंत्री

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -