कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर आरोप, कहा चुनाव से पहले ही भाग रही पार्टी
कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर आरोप, कहा चुनाव से पहले ही भाग रही पार्टी
Share:

अहमदाबाद। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कथित तौर पर पाटीदार आंदोलन से जुड़े नेताओं द्वारा रूपयों के बदले भाजपा में शामिल होने का आॅफर मिलने का आरोप लगाया तो राजनीति गर्मा गई। अब इस मामले में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से एक्शन लेने की मांग की है। इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि मौजूदा समय में देशभर में एक अलग तरह का माहौल बना हुआ है। विकास केवल दिखाया जा रहा है। विकास है नहीं।

जिस तरह के विकास की बात की जा रही है। वह वास्तव में नहीं हुआ है। लोगों के बीच एक जुमला प्रसारित कर दिया गया है, विकास यानि नरेंद्र मोदी, नरेंद्र मोदी यानि विकास। यदि इस जुमले को नहीं माना जाए तो,आपकी दुकान बंद कर दी जाएगी। आखिर यह किस तरह का लोकतंत्र है। उन्होंने आरोप लगाया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव से भाग रही है। वह चुनाव को टालना चाहती है। वे जानते हैं कि गुजरात की जनता उनके साथ नहीं है। गुजरात की जनता ने भाजपा के खिलाफ विद्रोह कर दिया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की एक निष्पक्षता, मार्यादा और एक संवैधानिक जिम्मेदारी है। हम चुनाव आयोग से मांग करना चाहते हैं कि गुजरात में जो राजनीतिक गतिविधियां चल रही हैं उन पर रोक लगे। चुनाव आयोग के अधिकारियों को दीपावली की छुट्टियों से वापस आ जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पाटीदार आंदोलन से जुड़े नेता नरेंद्र पटेल ने घूसखोरी का खुलासा किया है। वह घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने गुजरात भाजपा अध्यक्ष पर सवाल उठाए हैं। इस मामले की जांच उच्च न्यायालय के जज के संज्ञान में हो। मामले की तह तक पहुंचना आवश्यक है। यदि इस तरह की घटनाऐं होती रहीं तो भले ही गुजरात विधानसभा को पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह टालना चाहें मगर इस पर प्रश्न चिन्ह लग जाता है।

पाटीदार आंदोलन के नेता को भाजपा ने की खरीदने की कोशिश!

बीजेपी विधायक से बहस के बाद टोल प्लाज़ा खाली

भाजपा सांसद ने गांधी और नेहरू को कहा कचरा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -