आज से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, इस 'कंटेनर' में रहकर 3570 KM की दूरी तय करेंगे राहुल गांधी
आज से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, इस 'कंटेनर' में रहकर 3570 KM की दूरी तय करेंगे राहुल गांधी
Share:

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एकजुट करने और पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार (7 सितम्बर) से 'भारत जोड़ो यात्रा' का आगाज़ कर रहे हैं।  यह यात्रा कन्याकुमारी से आरंभ होकर कश्मीर में खत्म होगी। 150 दिनों तक चलने वाली कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' देश के 12 प्रदेशों से गुजरेगी और 3570 किमी की दूरी तय करेगी। 

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता और सिविल सोसायटी से जुड़े लगभग 300 लोग पदयात्रा में शामिल रहेंगे। कांग्रेस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि राहुल गांधी यात्रा के दौरान किसी होटल में नहीं ठहरेंगे। राहुल गांधी साधारण तरीके से यात्रा करते हुए इस पूरी दूरी को तय करेंगे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान पांच माह कहां और कैसे रहेंगे। वो कहां भोजन करेंगे और रात में सोएंगे। ऐसे ही उनके साथ चलने वाले यात्रियों का खाना, रहना, सोना कैसे होगा। ये सारे सवाल लोगों के जेहन में उठ रहे हैं। 

 

बता दें कि, 3570 किमी की 'भारत जोड़ो यात्रा ' के दौरान राहुल गांधी का आशियाना एक कंटेनर होगा, जो चलता फिरता होगा। राहुल गांधी 150 दिनों तक इसी कंटेनर में रहेंगे। सोने के लिए बेड, टॉयलेट और कुछ में AC भी लगाया गया है। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई हिस्सों में तापमान और गर्मी बढ़ी हुई होगी, 3570 किमी यात्रा में कई इलाके ऐसे भी हैं जहां भीषण गर्मी और उमस होगी। इसलिए कंटेनर में AC का प्रबंध भी किया गया है। इसके साथ ही कंटेनर में ही सोने के लिए गद्दे और टॉयलेट भी बनवाए गए हैं।

इस पूरी यात्रा के दौरान राहुल गांधी किसी भी होटल में ठहरने के बजाय कंटेनर में रहेंगे, जिसे सर्व सुविधाओं वाले आशियाने में तब्दील कर दिया गया है। इस दौरान राहुल के साथ पार्टी के 117 नेता भी मौजूद रहेंगे। इन नेताओं में 28 महिलाएं भी हैं। महिलाओं को ठहरने और सोने के लिए अलग से कंटेनर बनाए गए हैं। कांग्रेस नेताओं के अलावा इस यात्रा में सिविल सोसायटी के लोग, सुरक्षाकर्मी, पार्टी की कम्युनिकेशन टीम के सदस्य जिनमें फोटोग्राफर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संभालने वाले लोग और साथ ही मेडिकल टीम के लोग भी रहेंगे। इस प्रकार सभी को कुल मिलाकर यह तादाद 300 तक हो रही है।  

बताया जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता अपना नाश्ता और भोजन खुद तैयार करेंगे। हालांकि कुछ जगहों पर प्रदेश कांग्रेस की इकाइयां भी यात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं के लिए खाने-पीने का प्रबंध करेंगी। कांग्रेस इस भारत जोड़ो यात्रा के लिए किसी प्रकार के कोई बाहरी लोगों को शामिल नहीं कर रही है। राहुल के साथ चलने वाली सभी यात्री एक साथ नाश्ता और खाना एक ही स्थान पर टेंट में बैठकर करेंगे।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल नहीं होंगे कमलनाथ, जानिए क्या है वजह

मददगार राहुल ! फ्लाइट में महिला की मदद करते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की तस्वीर वायरल

LG विनय सक्सेना पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर फंसी AAP, मिला लीगल नोटिस, देना होगा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -