'5 साल में 15 दिन के लिए आता है...', एक्टर से नेता बने विक्रम मस्ताल पर CM शिवराज ने बोला हमला
'5 साल में 15 दिन के लिए आता है...', एक्टर से नेता बने विक्रम मस्ताल पर CM शिवराज ने बोला हमला
Share:

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा निकली। इस के चलते मुख्यमंत्री शिवराज ने रोड शो किया। साथ ही कुछ जगह सभा को भी संबोधित किया। इससे पहले सीएम शिवराज ने परिवार के साथ बकतरा के राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की तथा राज्य की खुशहाली समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री शिवराज ने सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र की जनता से कहा, मैं आज यह कहने आया हूं कि अब चुनाव के पश्चात् यहां पर आऊंगा। आप ही शिवराज हो आप ही को संभालना है। हमारा क्षेत्र पूरे देश में जाना जाता है। 

आगे शिवराज ने कहा कि राजनीति में बहनों को कोई नहीं पूछता था। बेटियों को लोग बोझ मानते थे। मैंने मुख्यमंत्री बनते ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनाई। मैंने चुनाव लड़ने के लिए बहनों को रिजर्वेशन दिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से बहनों की परेशानी दूर हुई। हर महीने वेतन की भांति पैसा आ रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज ने बुधनी से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम मस्ताल पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस का प्रत्याशी तो 5 वर्षों में 15 दिन के लिए आता है तथा 16वें दिन गायब हो जाता है। बाद 'भैया' (स्वयं शिवराज) ही रहता है। आप सब लोग जुट जाओ। हर घर में जाओ। आपको ही संभालना है। आप ही शिवराज सिंह चौहान हो। कोई घर नहीं छोड़ें। सबके पास जाएं। बहनों तुम भी लग जाओ शिवराज बनकर। आप सब इस चुनाव को लड़ो और गांव के छोटे झगड़ों में मत पड़ना। मैंने सबके लिए किया। मैं आपके परिवार का सदस्य हूं।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के राज में सड़कों का क्या हाल था? सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे नजर आते थे। गाड़ी तथा हड्डी दोनों टूट जाते थे। खेतों से निकलना पड़ता था। लंबी-लंबी क्रिकेट जैसी पिचें बनती थीं, सड़कें नहीं। हमने सड़कों का जाल बिछाया। मुख्यमंत्री ने कमलनाथ पर भी निशाना चाहते हुए कहा कि सवा साल का कमलनाथ आ गए थे। क्षेत्र में एक पत्थर नहीं लगा। जैसे दुश्मन यहां रहते हों। मेरी सारी योजनाएं बंद कर दीं। वहीं, बुधनी के शाहगंज में अलग नजर देखने को मिला। जहां बुलडोजर से शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया गया। दो दर्जन से ज्यादा बुलडोजर यहां खड़े हुए थे। जहां मुख्यमंत्री के पहुंचने पर बुलडोजर से फूल माला बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। बुधनी सीट से भाजपा के प्रत्याशी शिवराज ने कहा कि देवी मां की कृपा से मुझे आज तक पैसों की कमी नहीं आई तथा कमलनाथ हमेशा रोते रहे मेरे पास पैसे नहीं हैं। मैं 18- 18 घंटे काम करता हूं। जनता की सेवा करता हूं। मुझे पैसे की कभी कमी नहीं आई। 

किसने छीना गरीबों का निवाला ? बंगाल राशन घोटाला मामले में सीएम ममता के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक गिरफ्तार

'राम भारत के इतिहास का हिस्सा नहीं..', पीएम मोदी को मिले अयोध्या के आमंत्रण पर DMK नेता के विवादित बोल

SCO मीटिंग में विदेश मंत्री जयशंकर ने चीन पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -