नोएडा को सीएम योगी ने दी 17000 करोड़ की सौगात, फ्लाईओवर, अंडरपास, गैस प्लांट समेत होंगे ये विकास कार्य
नोएडा को सीएम योगी ने दी 17000 करोड़ की सौगात, फ्लाईओवर, अंडरपास, गैस प्लांट समेत होंगे ये विकास कार्य
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार (25 जून) को नोएडा को 1700 करोड़ रुपए की कुल 124 परियोजनाओं की सौगात दी है। इन परियोजनाओं में फ्लाईओवर, अंडरपास, CNG गैस प्लांट जैसे कई जनसुविधा के कार्य शामिल हैं। इस दौरान सीएम योगी ने एक जनसभा को भी सम्बोधित किया और लोगों को धर्मांतरण के लिए चल रहे गिरोह के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा है कि यूपी पुलिस ने गेमिंग ऐप के माध्यम से बच्चों का धर्मांतरण कराने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। यह गिरोह भारत के 25 राज्यों में फैल चुका है। मुख्यमंत्री योगी ने यह भी कहा है कि आज देश की संस्कृति पर डिजिटल तरीके से भी हमले हो रहे हैं।  

उन्होंने गाजियाबाद में हुए धर्मांतरण के मामलों का उल्लेख करते हुए कहा है कि यूपी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो गेमिंग ऐप के माध्यम से नाबालिगों का धर्मांतरण करा रहा था। यह गिरोह अकेले यूपी ही नहीं, बल्कि देश के लगभग 25 राज्यों में फैला है। गिरोह के लोग गेमिंग ऐप के माध्यम से भोले-भाले लोगों और बच्चों को अपना शिकार बनाते थे। सीएम योगी ने कहा कि, यूपी सरकार ने दिल्ली और मुंबई में बच्चियों की हत्या होते देखा है। ऐसी ही घटनाएँ जब यूपी में हुईं थी, तो इस पर अध्यादेश लाया गया। कानून अपना काम कर रहा है। लेकिन, इन सब चालों को समझने के लिए समाज को भी जागरूक होना होगा।

सीएम योगी ने आगे कहा कि हमारी संस्कृति पर हमले पहले में भी हुए हैं और आगे भी होंगे। किन्तु युवाओं का काम संस्कृति बचाकर रखना है। युवाओं को संस्कृति बचाने के लिए अभियान का हिस्सा बनने की आवश्यकता है। संस्कृति पर अब विभिन्न तरीकों से हमले होने लगे हैं। युवा आज के वक़्त में स्मार्टफोन पर 24 घंटे में से 8 घंटे का वक़्त गुजरता है और यह भी एक तरीके से संस्कृति पर हमला ही है। संस्कृति पर डिजिटल तरीकों से भी हमले हो रहे हैं।

1718 करोड़ की 124 परियोजनाओं की सौगात:-

बता दें कि, सीएम योगी ने रविवार (25 जून) को नोएडा को कुल 1718.66 करोड़ की सौगात देते हुए 124 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इसमें मुख्यरूप से नोएडा को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाला पर्थला चौक केवल फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। सेक्टर-142 में एडवंट अंडरपास बनाया जाएगा और सेक्टर-78 में वेदवन पार्क का विकास किया जाएगा। नोएडा पुलिस को 55 वाहन दिए जाएंगे, सेक्टर-123 में 400/132/33 केवी सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा और सॉलिड वेस्ट से रोज़ाना 900 टन क्षमता का टोटिफाइड चारकोल उत्पादन एवं 300 टन क्षमता वाले वायो CNG गैस प्लांट, नोएडा के औद्योगिक सेक्टर-162 एवं 163 हेतु ड्रेन, जलापूर्ति, सीवर लाइन की स्थापना करना शामिल है।

'कांग्रेस ने खुद भिंडरावाले को भेजकर पैदा किया खालिस्तान मुद्दा, क्योंकि..', पूर्व RA&W अफसर GBS सिद्धू ने खोला चौंकाने वाला राज़

आखिर इंदिरा गांधी के 'इमरजेंसी' लगाने के पीछे कारण क्या था ? खुशवंत सिंह की किताब में है हर सवाल का जवाब

ओडिशा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, कई घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -