CM शिवराज ने बताया- हर दिन कैसे करते है 18 घंटे काम?
CM शिवराज ने बताया- हर दिन कैसे करते है 18 घंटे काम?
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वह प्रतिदिन 18 घंटे काम करते हैं। शिवराज ने आयुर्वेदिक केंद्र के लोकापर्ण के चलते यह बात करते हुए योग एवं प्रणायाम को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और योग से ही शरीर पूर्ण रूप से स्वस्थ रह सकता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी में से लड़ने में आयुर्वेद और योग की भूमिका की भी प्रशंसा की।

मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में पंचकर्म सुपर स्पेशलिटी एवं वेलनेस केंद्र, रजत जयंती ऑडिटोरियम भवन का लोकार्पण किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''संपूर्ण स्वास्थ्य यदि कहीं है तो आयुर्वेद और योग के जरिए ही है। मैं 24 घंटे में से 18 घंटे तो काम करता ही हूं, उसकी वजह से योग और प्राणायाम है।''

सीएम शिवराज ने कहा कि आयुर्वेद एक संपूर्ण विधा है। एलोपैथी में हर बीमारी के लिए एक अलग डॉक्टर हैं। आयुर्वेद रोग की पहचान कर, उसकी मूल वजह का निदान करने की कोशिश करता है। दोनों की अपनी खासियत है। आयुर्वेद की अहमियत आज पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है।'' कोरोना महामारी से लड़ने में आयुर्वेद की भूमिका पर शिवराज ने कहा, ''कोविड के पश्चात् आयुर्वेद का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। कोरोना में एक ही रास्ता दिखा "आयुर्वेद और योग"। अत्यंत प्राचीन और महान राष्ट्र है भारत। 5000 वर्षों से अधिक तो ज्ञात इतिहास है हमारा। जब दुनिया में सभ्यता के सूर्य का उदय नहीं हुआ था तब हमारे यहां वेदों की रचना रच दी गई थी।''

'ऐसा आज तक किसी सरकार ने नहीं कहा ..', सिसोदिया के आरोप पर SC में बोला केंद्र

ICU से लालू यादव ने दिया पहला संदेश, सामने आया VIDEO

रामपुर उपचुनाव: आज़म खान का आरोप- पुलिस ने लोगों को वोट न डालने के लिए धमकाया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -