शिव के कंधो पर महाकाल, झांझ मंजीरों की थाप पर झूमे चौहान
शिव के कंधो पर महाकाल, झांझ मंजीरों की थाप पर झूमे चौहान
Share:

उज्जैन : सावन के महीने में हर कोई भगवान शिव की भक्ति में डूबा हुआ नज़र आता है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहा पीछे रहने वाले थे। श्रावण मास में महाकाल की नगरी उज्जैन मे सोमवार शाम करीब 4 बजे भगवान महाकाल की तीसरी सवारी निकली। इस सवारी में शामिल होने और उज्जैन के निगम चुनाव में जीत के बाद जनता का आभार मानने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने बाबा के दर्शन कर सवारी को अपने कंधे पर उठा लिया। सीएम चौहान ने कहा ऐसा मौका सौभाग्य से प्राप्त होता है। यह कहते हुए वे मुख्यमंत्री अपने देसी अंदाज़ मे भजन गाते हुए और झांझ मंजीरे हाथ में थामे बाबा की सवारी के साथ आगे बढ़ते हुए चले। भक्तों की भारी भीड़ के बीच बाबा की सवारी तय समय से करीब 15 मिनिट देरी से निकली। सवारी में चांदी की पालकी में भगवान के चंद्रमौलेश्वर स्वरूप के अलावा हाथी पर मनमहेश आैर गरुड़ पर शिव-तांडव स्वरूप के दर्शन हुए। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की वेबसाइट पर सवारी का लाइव प्रसारण किया गया है।

महाकाल मंदिर परिसर स्थित सभा मंडप में पूजन के बाद शाम 4 बजे महाकाल मंदिर से सवारी शुरू हुई। मंदिर के द्वार पर पुलिस बल की ओर से भगवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद सवारी मंदिर से आगे बढ़ी आैर गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए शिप्रा तट स्थित रामघाट पहुंची।

रामघाट पर उज्जैन के राजा बाबा महाकाल आैर मोक्षदायिनी शिप्रा का पूजन-अर्चन हुआ। रामघाट पर शासकीय पुजारी ने पूजन किया। पूजन के बाद सवारी रामानुजकोट, कार्तिक चौक, ढाबारोड, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर होते हुए पुन: महाकाल मंदिर पर आकर समाप्त हुई। सवारी में घुडसवार दल, पुलिस बल, नगर सैनिक, विशेष सशस्त्र बल की टुकड़ियां, पुलिस बैंड, भजन मंडलियां आैर अन्य श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -