किसानों की सुध लेने पहुंचे CM शिवराज, फसल नुकसानी पर की घोषणा
किसानों की सुध लेने पहुंचे CM शिवराज, फसल नुकसानी पर की घोषणा
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में इन दिनों सरकार फसल नुकसानी पर चर्चा कर रही है। सरकार को चिंता है कि किसानों तक सरकारी मदद समय पर पहुंच जाए। इसे लेकर जहां प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे ने अधिकारियों को फटकारा था वहीं अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घोषणा की कि प्रदेश में किसानों को सूखे के संकट से उबारने के लिए करीब 7 हजार करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जिसके लिए सरकार के विभिन्न विभागों के बजट में करीब 15 प्रतिशत की कमी किए जाने की बात भी उन्होंने की। 

मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शाजापुर जिले के ग्राम अरनियाकलां में किसान चौपाल को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सोयाबीन की फसल को नुकसान पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा करीब 3 हजार करोड़ रूपए दिए जाने का प्रावधान सरकार ने किया है।

दूसरी ओर फसल बीमा के तौर पर 3 हजार करोड़ रूपए और एक साल का ब्याज 1 हजार करोड़ रूपए देने की बात कही गई है। इस दौरान यह बात भी कही गई है कि 7 हजार करोड़ रूपए की राशि किसानों में वितरित की जाएगी। दूसरी ओर राज्य सरकार द्वारा विभागों के बजट में 15 प्रतिशत की कटौती की गई। माना जा रहा है कि सरकार किसानों की परेशानियों को गंभीरता से ले रही है।

किसानों की परेशानी को समझते हुए उन्हें फसल मुआवजा देने का प्रयास करने में लगी है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में भी बड़े पैमाने पर किसानों द्वारा फसल नुकसानी से उपजी आर्थिक बदहाली को लेकर आत्महत्या की गई थी। जिसके बाद सरकार ने इस पर गंभीरता से विचार किया। हालांकि कुछ क्षेत्रों में अभी भी फसल नुकसानी का सर्वे होना शेष है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -