बागेश्वर धाम सरकार से मिलने पहुंचे CM शिवराज, भक्तों के बीच गाया भजन
बागेश्वर धाम सरकार से मिलने पहुंचे CM शिवराज, भक्तों के बीच गाया भजन
Share:

विदिशा: मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधवार को भक्ति-भाव में डूबे नजर आए। विदिशा में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ श्रीमदभागवत कथा एवं संत समागम में पहुंचे। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ मंच साझा किया। संबोधन में ईश्वर पाने का मार्ग बताया। फिर भजन भी गुनगुनाए। उनके भजन सुनकर धीरेंद्र शास्त्री भी मंद-मंद मुस्कराते दिखाई दिए। 

सीएम शिवराज ने कहा कि हम पर भी कृपा है तभी तो संतों का साथ मिला है। विदिशा मेरी कर्मभूमि रही है तथा आज भी है। यहां भक्तिरस की गंगा बह रही है। चारों तरफ आनंद बरस रहा है। मेरे दिमाग में आया कि शिवराज, जीवन का अंतिम लक्ष्य क्या है रे? परमात्मा की प्राप्ति... भगवान की प्राप्ति। भगवान कैसे मिलेगा? पहला मार्ग है- ज्ञान का मार्ग। ज्ञान मार्गी भगवान को पा लेते हैं। जनता तो ज्ञानी हो नहीं हो सकती। उसके लिए है भक्ति मार्ग। कोई भगवान सखा मानता है तो मीरा बाई ने तो भगवान को ही पति मान लिया। रामायण का प्रसंग है। प्रभु श्री राम का दरबार लगा था। सीता मैया ने कहा कि मुझे तो सभी प्रिय है, किन्तु हनुमान जी का कोई जवाब नहीं है। सीताजी ने गले से मोतियों की माला निकाली एवं हनुमान जी को दे दी। उन्होंने कहा कि यह सबसे कीमती माला है। हनुमान जी ने माला उठाई तथा उसे तोड़कर एक-एक मोती अलग कर दिया। दरबार आश्चर्यचकित था। सीताजी ने प्रेम से मोतियों की माला दी तथा हनुमान जी ने फेंक दी। उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि मैया क्यों मजाक करती हो। यह कीमती माला है तो इसमें मेरे प्रभु क्यों नहीं है? लोगों ने सवाल पूछा कि क्या तुम्हारे शरीर में भी प्रभु हैं। तब बजरंगबली ने अपना सीना चीरकर दिखाया तथा वहां प्रभु श्री राम एवं सीता की छवि दिखाई दी। भक्ति मार्ग पर चलते हैं तो भगवान प्राप्त होते हैं। यदि भक्ति मार्ग भी नहीं होता है तो कर्म मार्गी बन जाओ। मास्टर हैं तो ढंग से पढ़ाओ। डॉक्टर हैं तो निर्धनों का उपचार करो। नेता हो तो हवाला-घोटाला न करो, बेइमानी न करो। भगवान मिल जाएंगे। 

इसके साथ ही CM शिवराज ने कहा कि पहले बेटे-बेटी में भेद होता था। मैंने लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई। अब मैं अपनी बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना लाया हूं। इसमें हर पात्र बहन को एक हजार रुपया प्रतिमाह प्राप्त होगा। एक तारीख से राज्य के सभी अहाते बंद करवा दिए हैं। जो भी कोई बहन-बेटी के साथ दुराचार करेगा, उसके घर पर बुलडोजर चलेगा। 

शिक्षा का धंन्धा करने वालो को पड़ा अफसरों का तमाचा

अमित शाह से मिलते ही जीतन राम मांझी ने दिया ये बड़ा बयान

दहेज के लिए पति बना जल्लाद, पत्नी का कर दिया ये हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -