शूटर दादी चंद्रो तोमर के निधन पर CM शिवराज ने जताया दुःख
शूटर दादी चंद्रो तोमर के निधन पर CM शिवराज ने जताया दुःख
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना ने अब तक कई लोगों को मौत दे दी है। आए दिन बड़े-बड़े लोगों के निधन की खबरें सामने आ रही हैं। अब इन सभी के बीच देश की 89 वर्षीय साहसी शूटर दादी चंद्रो तोमर का निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, ''देश ने आज अपनी साहसी शूटर दादी चंद्रो तोमर खो दिया। विपरीत परिस्थितियों में भी हार न मानने का उनका जज़्बा और उनकी निश्छल मुस्कान हम सबको सदैव याद आयेंगे। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि!''

मिली जानकारी के तहत 'शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर कोरोना संक्रमित हो गई थी और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आपको हम यह भी बता दें कि, शूटर दादी ने अपनी बहन प्रकाशी तोमर के साथ कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था प्रकाशी भी दुनिया की उम्रदराज महिला निशानेबाजों में शामिल हैं। इसके अलावा आप यह तो जानते ही होंगे कि, दोनों बहनों की जिंदगी पर सांड की आंख फिल्म भी बनी हैं जिसमें भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू ने भूमिका निभाई है।

जल्द आ रहा है हिना खान का म्यूजिक वीडियो, ये मशहूर सिंगर देंगे अपनी आवाज

गन्दी तस्वीरें खींचकर युवक और जीजा ने किया लड़की संग बलात्कार

झूठी निकली मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौत की खबर, अब भी गंभीर है हालत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -