जल्द आ रहा है हिना खान का म्यूजिक वीडियो, ये मशहूर सिंगर देंगे अपनी आवाज
जल्द आ रहा है हिना खान का म्यूजिक वीडियो, ये मशहूर सिंगर देंगे अपनी आवाज
Share:

टीवी की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस हिना खान शीघ्र ही एक नए म्यूजिक वीडियो में दिखाई देने वाली है। इस गाने की शूटिंग पूरी कर ली गई है तथा शीघ्र ही उनके प्रशंसक इस सांग में उनकी सुंदरता का जलवा देखने वाले हैं। हिना के सोशल मीडिया हैंडल से इस बारे में पोस्ट करके उनकी टीम ने ये खुशखबरी उनके प्रशंसकों के साथ साझा की है। बता दें कि इन दिनों वो अपने पिता के देहांत के शोक में हैं। एक सप्ताह पहले उनके पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

हिना खान लोकप्रिय गायिका बी प्राक के म्यूजिक वीडियो में दिखाई देने वाली हैं। बी प्राक ने बीते कुछ वर्षों में बेहतरीन गाने गाए हैं जिनमें तेरी मिट्टी में मिल जावां और फिलहाल जैसे सुपरहिट सांग्स सम्मिलित हैं। अक्षय कुमार के फिलहाल सांग को अब तक एक बिलियन व्यूज प्राप्त हो चुके हैं।

वही हिना के इस म्यूजिक वीडियो का नाम है पत्थर वरगी। जिसमें वो तन्यम सिंह के साथ दिखाई देने वाली हैं। तन्मय सिंह का सांग सैयोनी पहले रिलीज हुआ था। जो ठीक-ठाक पसंद किया गया। पत्थर वरगी को लोकप्रिय लेखक जानी ने लिखा है। जिनके बीते गाने तितलियां वरगा ने खूब धूम मचाई थी। हिना खान ने अपने पिता के देहांत के पश्चात् सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। अभी उनकी टीम केवल प्रशंसकों को मैसेज देने के लिए उनके अकाउंट हैंडल कर रही है। हिना खान के पिता का निधन बीते सप्ताह दिल का दौरा पड़ने से हो गया था।

टीवी के इस एक्टर ने रचाई शादी, दुल्हन संग शेयर की पहली तस्वीर

अपनी मौत से 2 दिन पहले ही रोहित सरदाना ने किया था लोगों से आग्रह, कही थी ये बड़ी बात

निया शर्मा ने कसा सेलेब्स पर तंज, कहा- कृपया उन सेंटर्स के नाम का उल्लेख करें जो...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -