छत्तीसगढ़ में किसानों को मिला दीपावली गिफ्ट
छत्तीसगढ़ में किसानों को मिला दीपावली गिफ्ट
Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों हेतु बोनस तिहार अभियान की शुरूआत होगी। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि इस बार छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कुछ कम रहा है ऐसे में किसानों को अपनी पैदावार को लेकर मुश्किल हो सकती है। ऐसे में सरकार की इस योजना से किसानों को लाभ होगा। प्रारंभिक तौर पर सरकार लगभग 13 लाख किसानों को प्रति क्विंटल धान के मूल्य पर 300 रूपए से अधिक की धनराशि का बोनस प्रदान करेगी।

यह अभियान 3 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 13 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिदिन 2 जिला मुख्यालयों में 25 किसानों को बोनस के चेक वितरित किए जाऐंगे। मिली जानकारी के अनुसार किसानों को अधिकतम 5 लाख रूपए तक की राशि का बोनस प्रदान किया जाएगा।

अभियान के तहत इस बात का प्रबंध भी किया जा रहा है कि, किसानों को जो राशि मिलेगी उसे सीधे उनके खाते में डाल दिया जाए।

जिससे उनका त्वरित लाभ मिल सकता है। इसे दीपावली के पहले सरकार की ओर से किसानों को दी जाने वाली एक महत्वपूर्ण सौगात माना जा रहा है। किसानों को इस योजना के तहत बड़े पैमाने पर लाभ होगा। इससे किसान आगामी सीज़न के लिए तैयारी भी कर सकेगा।

खेत में किसान को मिला 17 करोड़ का खजाना

एमपी के मंत्री का बड़बोला बयान

किसान फिर हुए आत्महत्या करने को मजबूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -