विश्व में शांति और समस्याओं का समाधान केवल भारतीय दर्शन से ही संभव - मुख्यमंत्री चौहान
विश्व में शांति और समस्याओं का समाधान केवल भारतीय दर्शन से ही संभव - मुख्यमंत्री चौहान
Share:

इंदौर/ब्यूरो। आज पूरे विश्व में किसी न किसी रूप में उथल-पुथल मची हुई है। शांति एवं समस्याओं के समाधान के लिए वैश्विक स्तर पर अनेक प्रकार के उपाय किये जा रहे हैं, किन्तु व्यावहारिक धरातल पर न तो शांति स्थापित हो पा रही है और न ही समस्याओं का समाधान। अब ऐसे में प्रमुख सवाल यह उभर कर आता है कि आखिर विश्व में शांति कैसे स्थापित होगी और वैश्विक स्तर पर व्याप्त तमाम समस्याओं का समाधान कैसे होगा? इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारतीय दर्शन की तरफ पूरी दुनिया को अग्रसर होना ही होगा। 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात आज डेली कालेज इंदौर के सभागार में आयोजित यंग थिंकर कॉनक्लेव के शुभारंभ अवसर पर कही। प्रज्ञा प्रवाह के संयोजन में आयोजित इस दो दिवसीय कॉनक्लेव में समूचे भारत से आये लगभग पाँच सौ युवा शिरकत कर रहे हैं। विश्वविद्यालयीन शिक्षा में गोल्ड मेडलिस्ट श्री चौहान ने भारतीय दर्शन की बात की। प्रतिभागियों के ज़रिए युवाओं को भारतीय दर्शन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने अपने जीवन में घटित घटनाओं और अनुभवों को भी साझा किया। इस दौरान वे शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के सुखों, भौतिकता, पाश्चात्य जीवन शैली, विज्ञान, धर्म, राजनीति आदि विषयों पर भारतीय दर्शन के सार पर कोई 26 मिनिट धाराप्रवाह बोले। 
 
उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन में जीवन यापन के जो भी तौर-तरीके बताये एवं अपनाए गये हैं, वास्तव में यदि समय रहते मानव ने अपने आपको विकासरूपी भ्रम जाल से बाहर निकालकर विश्व में शांति एवं समस्याओं के समाधान हेतु अंगीकार नहीं किया तो विश्व कल्याण की कल्पना व्यर्थ है। उन्होंने युवाओं का आव्हान किया कि एक बार पुनः विश्व में भारतीय जीवन दर्शन का डंका बजाने के लिए शंखनाद किया जाए। प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक श्री जे नन्दकुमार, राजीव गांधी प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सुनील कुमार, देवी अहिल्या विश्विद्यालय की कुलपति सुश्री रेणु जैन, महर्षि पणिनि वैदिक विद्यापीठ के कुलपति श्री विजय कुमार, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, डेली कालेज के अध्यक्ष श्री विक्रम पवार मंचासीन थे। 

आरम्भ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। स्वागत भाषण यंग थिंकर फ़ोरम के श्री आशुतोष ठाकुर ने दिया और कहा कि अतिथियों को स्मृति चिन्ह स्वरूप वाग्देवी की प्रतिमा की प्रतिकृति दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान से आग्रह किया कि वाग्देवी की प्रतिमा जो कि इंग्लैंड में हैं, के यहाँ लाने की पहल करें, जिसे श्री चौहान ने स्वीकारा। कार्यक्रम में मंत्री द्वय श्री तुलसीराम सिलावट और सुश्री उषा ठाकुर, साँसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, डॉ. निशांत खरे, श्री गौरव रणदिवे सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। 

'तेरी औकात बताऊं तेरे को...', BJP नेता ने सरेराह महिला को दी गालियां

दिवाली बाद यहाँ लगता है मड़ई मेला, पेट के बल लेटकर महिलाएं लगाती हैं हाजिरी

वकांडा की लड़ाई में जल्द शामिल होगा भारतीय योद्धा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -