मुख्यमंत्री ने जताई आरक्षण आंदोलन समाप्त होने की उम्मीद
मुख्यमंत्री ने जताई आरक्षण आंदोलन समाप्त होने की उम्मीद
Share:

चंडीगढ़ : हरियाणा में उठी जाट आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही यह आंदोलन शांत हो जाएगा। जाट अपना आंदोलन वापस लेंगे और इस मामले में कोई हल निकल आएगा। दरअसल हरियाणा में जाट आरक्षण के चलते बंद का असर है। लोगों का जनजीवन बंद के कारण प्रभावित हो रहा है। यही नहीं आने - जाने के लिए लोगों को ट्रेनें नहीं मिल रही हैं। 70 से भी अधिक ट्रेनें रद्द हो गई हैं।

आरक्षण के मसले पर जाट नेता एक हो गए हैं। शुक्रवार प्रातः 10 बजे चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के निवास पर जाट मंत्री और विधायक की बैठक का आयोजन हुआ। लगभग 1 घंटे तक बैठक का आयोजन हुआ। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और बाढड़ा विधायक सुखविंदर मांढी भी बैठक में पहुंचे।

बैठक में कहा गया कि बजट सत्र में सरकार विधानसभा में एसबीसी हेतु बिल लाएगी। इस हेतु सर्वदलीय बैठक में सहमति जताई जाएगी। जाट आरक्षण को लेकर सरकार ने हर तरह से चर्चा करने की बात कही है। सरकार द्वारा यह कहा गया कि 31 मार्च तक एक समिति जाट आरक्षण पर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस रिपोर्ट के बाद सरकार किसी तरह का निर्णय लेगी। इस मामले में कैबिनेट की बैठक का आयोजन भी किया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -