केजरीवाल ने इस तरह किया, सीएम शिवराज पर हमला
केजरीवाल ने इस तरह किया, सीएम शिवराज पर हमला
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला किया। इस दौरान मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में, आयोजित की गई शंखनाद रैली में अरविंद केजरीवाल ने शिवराज सिंह चौहान, की निंदा की है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने भोपाल के बीएचईएल क्षेत्र में शंखनाद रैली का आयोजन किया। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने, मध्यप्रदेश राज्य सरकार की आलोचना की।

केजरीवाल ने कहा कि, राज्य सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। सीएम शिवराज के नेतृत्व में प्रदेश में विकास नहीं हो रहा है। ऐसे में प्रदेश के लोग आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को बदल दें। राज्य में बलात्कार के मामले बढ़े हैं। हालात ये हैं कि, हर दिन 12 बलात्कार हो रहे हैं। यहां पर किसान आत्महत्याऐं हो रही हैं। स्थिति यह है कि, करीब 45 बच्चे कुपोषित हैं साथ ही 75 बच्चे प्रतिदिन मर रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में जो राज्य सरकार काम कर रही है, वह ईमानदारी से काम कर रही है। गौरतलब है कि, आप पार्टी मध्यप्रदेश में अपनी संभावनाऐं तलाश रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और, भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है, ऐसे में आप की संभावनाऐं बेहद कम हो गई हैं। संभवतः इसी कारण, मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी अपना राजनीतिक प्रचार करने में लगी है।

मोहल्ला सभा के 590 करोड़ पर भाजपा ने उठाए सवाल

आप की बैठक में अमानतुल्ला को लेकर मचेगा हंगामा!

दिल्ली सीएम का नज़र आ रहा ऐसा अनूठा अंदाज़

अरविन्द केजरीवाल पर बनी फिल्म ‘एन इन्सिग्निफिकेंट मैन’ का ट्रेलर रिलीज़

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -