श्रावण के पहले महाकाल मंदिर में गर्भगृह की रजत मंडित दीवारों की सफाई शुरू
श्रावण के पहले महाकाल मंदिर में गर्भगृह की रजत मंडित दीवारों की सफाई शुरू
Share:

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास से पहले गर्भगृह की रजत मंडित दीवार, रूद्रयंत्र व चांदी द्वारों की सफाई का काम शुरू हो गया है। दिल्ली से आए कारीगर प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सफाई कार्य कर रहे हैं। महाकाल मंदिर में प्रतिदिन भगवान महाकाल की कर्पूर आरती की जाती है। लगातार कर्पूर के धुएं से रजत मंडित दीवार, छप पर लगे रूद्रयंत्र व गेट पर लगी चांदी का रंग फीका हो जाता है।

इसलिए महाकाल मंदिर प्रशासन द्वारा वर्ष में तीन बार महाशिवरात्रि, दीपावली व श्रावण मास से पहले चांदी की सफाई कराई जाती है। सफाई के दौरान ज्योतिर्लिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस बार भी सफाई  दिल्ली के कारीगरों के द्वारा कराई जा रही है।

मंदिर में चंडी की सफाई का कार्य दोपहर में 2 से शाम 4 बजे तक ही किया जा रहा है। सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया सफाई के दौरान ज्योतिर्लिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सफाई में उपयोग होने वाले पदार्थ ज्योतिर्लिंग पर ना गिरे इसके लिए कपड़ा ढंक दिया जाता है। जिससे की ज्योर्तिलिंग पर कुछ गिर न सके। 

महाकाल लोक की निगरानी के लिए लगाये 500 हाईटेक कैमरे, बनेगा कण्ट्रोल रूम

4 जुलाई से 11 सितंबर तक भक्तों का गर्भगृह में प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

10 जुलाई को निकलेगी भगवान महाकालेश्वर की प्रथम सवारी, नागपंचमी पर रहेगी विशेष दर्शन व्यवस्था

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -