10 जुलाई को निकलेगी भगवान महाकालेश्वर की प्रथम सवारी, नागपंचमी पर रहेगी विशेष दर्शन व्यवस्था
10 जुलाई को निकलेगी भगवान महाकालेश्वर की प्रथम सवारी, नागपंचमी पर रहेगी विशेष दर्शन व्यवस्था
Share:

उज्जैन। श्रावण-भादौ मास में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन, भगवान महाकालेश्वर की निकलने वाली सवारी और नागपंचमी पर्व पर विशेष दर्शन व्यवस्था रहेगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण-भादौ मास 4 जुलाई 2023 से प्रारंभ होकर 11 सितम्बर 2023 तक मनाया जायेगा। इस बार अधिकमास होने के कारण भगवान महाकालेश्वर की 10 सवारियाँ निकाली जायेंगी।

आगामी 10 जुलाई को श्रावण मास की प्रथम सवारी निकाली जायेगी। 21 अगस्त सोमवार को नागपंचमी पर्व भी रहेगा तथा सवारी भी निकाली जायेगी और 11 सितम्बर को शाही सवारी निकाली जायेगी। श्रावण-भादौ मास में भगवान महाकालेश्वर की भस्मार्ती 4 जुलाई 2023 से 11 सितम्बर 2023 तक प्रात: कालीन पट खुलने का समय प्रात: 3 बजे होगा तथा प्रत्येक सोमवार प्रात: 2.30 बजे होगा।

भस्मार्ती के दौरान कार्तिकेय मण्डपम् की अंतिम 3 पंक्तियों से श्रद्धालुओं के लिये चलित भस्मार्ती दर्शन व्यवस्था की जायेगी ताकि अधिक से अधिक लोगों को दर्शन हो सके। महाकाल मंदिर में कावड़ियों के लिए सप्ताह में 3 दिन विशेष द्वार से प्रवेश दिया जाएगा, वहीं उज्जैन के निवासियों के लिए आधार कार्ड के माध्यम से उन्हें भी विशेष द्वार से प्रवेश दिया जाएगा।

खंडवा से लापता हुआ उज्जैन का आयकर अधिकारी, मचा हड़कंप

शिवराज कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जानिए 6 अहम निर्णय

श्रावण मास में खुल जाएंगी महाकाल लोक में बनी नई दुकानें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -