CISF के जवान ने मारी अपने ही सहकर्मियों को गोली, 2 की मौत
CISF के जवान ने मारी अपने ही सहकर्मियों को गोली, 2 की मौत
Share:

रत्नागिरी : महाराष्ट्र के रत्नागिरी में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के एक जवान ने अपने ही दो सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में जवान व उसकी गर्भवती पत्नी घायल हो गए। रत्नागिरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तुषार पाटिल ने कहा कि जिले में स्थित रत्नागिरी गैस एंड पावर लिमिटेड (आरजीपीपीएल) कंपनी में तैनात कांस्टेबल हरीश कुमार गौड़ (36) ने बीती रात कथित रूप से अपने दो सहकर्मियों पर गोली चलाई।

गौड़ मध्य प्रदेश का रहने वाला है, उसकी पहले भी अपने सहकर्मियों से कहासुनी हो चुकी है। गौड़ ने मर्डर के बाद हेड कांस्टेबल बलवान बाजे को मुंह बंद रखने की धमकी भी दी। मृतकों में कवाठे महाकाल और एसआई बालू गणपति शिंदे व रनीश पी है।

जवान को शांत करने के लिए सीआईएसएफ कर्मी उसकी पत्नी प्रियंका कुमारी गौड़ (30) को मौके पर लेकर आए, लेकिन गौड़ की उसकी पत्नी के साथ भी करीब एक घंटा तक जबर्दस्त कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी और खुद पर गोली चला दी।

पाटिल ने बताया कि गौड़ और उसकी पत्नी को चिपुलन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होने बताया कि गौड़ की पत्नी प्रियंका आठ माह की गर्भवती है। गौड़ पर धारा 302, 307 और शस्त्र अधिनियम 27(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हांलाकि अब तक इस हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -