Review: फ्लॉप मानी जा रही रणवीर की सर्कस, देखने जाने से पहले पढ़े ये खबर
Review: फ्लॉप मानी जा रही रणवीर की सर्कस, देखने जाने से पहले पढ़े ये खबर
Share:

फिल्म: सर्कस
निर्देशक: रोहित शेट्टी
प्रमुख कास्ट: रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा,  सिद्धार्थ जाधव और मुर्ली शर्मा आदि

क्या है कहानी: रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सर्कस की कहानी विलियम शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी को आसान शब्दों में कहें तो चार जुड़वा बच्चों, यानी दो रॉय (रणवीर सिंह) और दो जॉय (वरुण शर्मा) की कहानी है, जिन्हें कोई बचपन में ही अनाथालय छोड़ जाता है। वहीं अनाथालय के मालिक व डॉक्टर अपनी एक थ्योरी के लिए दोनों जुड़वा बच्चों को अलग-अलग कर देते हैं। जिन्हें अलग-अलग परिवार गोद लेता है। यानी पहले जहां दो रणवीर सिंह और दो वरुण शर्मा भाई थे, तो अलग करने के बाद रणवीर- वरुण और रणवीर-वरुण भाई बन जाते हैं, जिन्हें अपने दूसरे भाई का पता ही नहीं होता है। वहीं एक रॉय-जॉय ऊटी में रहते हैं, तो दूसरे रॉय-जॉय बैंगलोर में। ऐसे में एक रॉय के पास ताकत होती है कि उसे बिजली का झटका नहीं लगता है, लेकिन जब पहला रॉय बिजली का तार पकड़ता है तो दूसरे को करेंट लगता है। इसमें एक रॉय की शादी हो चुकी है, जिसका नाम माला (पूजा हेगड़े) है, वहीं दूसरा रॉय, बिंदू (जैकलीन फर्नांडिस) से शादी करना चाहता है। ऐसे में क्या होता है, जब बिंदू और माला को कंफ्यूजन होता है।।।, क्या होता है जब दोनों रॉय और जॉय एक दूसरे के सामने आते हैं।।।, और कैसे इस सर्कस में संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, वृजेश हिरजी, सिद्धार्थ जाधव, विजय पाटकर, सुलभा आर्या, अनिल चरणजीत, अश्विनी कलेसकर, मुर्ली शर्मा आदि कॉमेडी का तड़का लगाते हैं? यह सब जानने के लिए आपको देखनी होगी ये फिल्म!

2023 में रिलीज होने वाली हैं ये धमाकेदार फ़िल्में, देखिये पूरी लिस्ट

कहां खाई मात: रोहित शेट्टी की ये फिल्म अभी तक की उनकी सबसे कलरफुल फिल्म है। जी हाँ और रोहित को कलर्स पसंद हैं और ये फिल्म काफी ब्राइट है, जिसे देखने में आपको विजुअली जरूर मजा आता है। फिल्म के कुछ चुनिंदा डायलॉग्स और सीन्स छोड़ दिए जाएं तो फिल्म बहुत लंबी और बोरिंग सी लगती है। फिल्म में सिर्फ स्क्रिप्टिंग ही नहीं म्यूजिक और बैकग्राउंड म्यूजिक भी हलका है, जो किसी भी तरह आपको बांधे नहीं रखता है।इसके अलावा  कई बार फिल्म देखकर ऐसा लगता है कि रोहित, अपनी गोलमाल और सिंघम सीरीज से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। आप सभी को बता दें कि काफी हद तक सर्कस में स्लैपस्टिक कॉमेडी का इस्तेमाल हुआ है, जो कुछ वक्त तक तो अच्छा लगता है, लेकिन पूरी फिल्म में वही देखते रहना बोरिंग भी हो जाता है।

'हमने इतने साल एंटरटेन किया और एक साल खराब हुआ तो आप साथ छोड़ रहे हैं', रोहित शेट्टी


कैसी है एक्टिंग और निर्देशन: रणवीर सिंह अच्छा अभिनय नहीं कर पाए हैं। वहीं पूजा हेगड़े अपने किरदार की मासूमियत और क्यूटनेस में फिट दिखती हैं, लेकिन जैकलीन फर्नांडिस पूरी फिल्म में ओवरएक्टिंग करते नजर आईं हैं। वरुण शर्मा फिल्म में क्यूट नजर आए हैं और उनकी मेहनत उनके किरदार के लिए साफ दिखती हैं। संजय मिश्रा, वृजेश हिरजी, जॉनी लीवरऔर सिद्धार्थ जाधव ने जो कमाल इस फिल्म में किया है, वो सर्कस की जान है। जॉनी लीवर की एंट्री फिल्म में लेट होती है, हालाँकि उनको देखकर कहा जा सकता है कि सब्र का फल मीठा होता है। इन चार के अलावा  मुकेश तिवारी, विजय पाटकर, सुलभा आर्या, अनिल चरणजीत, अश्विनी कलेसकर, मुर्ली शर्मा, टीकू तलसानिया, राधिका बंगिया, बृजेन्द्र काला, सौरभ गोखले, आशीष वारंग, उमाकांत पाटिल और उदय टिकेकर आदि का भी काम बढ़िया है।

देखें या नहीं: सर्कस, रोहित शेट्टी टाइप्स टिपिकल मसाला फिल्म नहीं है, हालांकि ये फैमिली फिल्म है। हालाँकि फिल्म की कमजोर स्क्रिप्ट ही इसकी सबसे बड़ी खामी साबित होती है। आप इस फिल्म को थिएटर की बजाय परिवार के साथ ओटीटी पर देख सकते हैं।

बेतहाशा पैसा मिलने के बावजूद इस वजह से कभी शादी-पार्टी में नाचने नहीं गईं कंगना

'मेरे स्तनों को दबाया, पैंट में हाथ डालने लगा', मशहूर एक्ट्रेस ने खोले बॉलीवुड के गंदे राज

ये हैं साल 2022 की सबसे बेस्ट फ़िल्में, 'द कश्मीर फाइल्स' का रहा दबदबा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -