राजन ने की मुंबई ब्लास्ट के आरोपियों की हत्या, छोटा शकील लेगा बदला
राजन ने की मुंबई ब्लास्ट के आरोपियों की हत्या, छोटा शकील लेगा बदला
Share:

कराची : अंडरवर्ल्ड डाॅन छोटा राजन के पकड़े जाने के बाद अब तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। अब इस मामले में यह बात सामने आई है कि डाॅन छोटा शकील द्वारा छोटा राजन को मारने की धमकी दी गई है। दरअसल छोटा शकील ने यह कहा है कि छोटा राजन ने मुंबई बम धमाके से जुड़े उसके गुर्गों को मार दिया है। उसने इस धमाके से जुड़े 6 आरोपियों को मरवाया। जिसके कारण छोटा राजन को मारना होगा। उसने चेतावनी दी कि उसे चैन से बैठे नहीं रहने दिया जाएगा। छोटा राजन को गिरफ्तार करने के बाद यह बात सामने आई कि दाऊद इब्राहिम छोटा राजन को बाली एयरपोर्ट पर ही मरवाना चाहता था।

इसके लिए छोटा शकील गेंग के गुर्गे पहले से ही तैनात थे। मगर जब छोटा राजन को सूचना मिली तो उसने खुद को गिरफ्तार करवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार छोटा शकील ने धमकी देते हुए कहा कि छोटा राजन के कारण मुंबई बम धमाके से जुड़े 6 आरोपी मारे गए। यही नहीं उसने छोटा शकील के गुर्गों को डोंगरी और दूसरे क्षेत्र से मरवा दिया। उसके कारण डी कंपनी का बड़ा नुकसान हुआ है। हम उसे मारने का मौका जल्द हासिल करेंगे। ऐसी चेतावनी छोटा शकील ने दी है।

मिली जानकारी के अनुसार छोटा शकील ने यह भी कहा कि याकूब येड़ा और माजिद खान को भी छोटा राजन गैंग ने मार दिया। डोंगरी से शकील ने अपने लड़के खत्म करवाने की बात को लेकर छोटा राजन पर गुस्सा उतारा। उसने कहा कि डी कंपनी ने छोटा राजन के लिए मौत की सजा तय कर दी है। उसे सजा हमारे द्वारा दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि छोटा शकील ने कहा कि सलीम कुर्ला को 1998 में छोटा राजन ने मरवा दिया। कुर्ला पर गुर्गों को पाकिस्तान भेजने का आरोप भी उसने छोटा राजन पर लगाया। उसने आरोप लगाया कि माजिद पर RDX रखने का आरोप लगा और वह वर्ष 1999 में मृत पाया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -