मरने के बाद नेताओं ने की पुनीत राजकुमार को पद्मश्री देने की मांग
मरने के बाद नेताओं ने की पुनीत राजकुमार को पद्मश्री देने की मांग
Share:

कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन 29 अक्टूबर को हुआ था। अब अभिनेता के निधन को पूरे 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक फैंस उन्हें भुला नहीं पाए हैं। अब इस बीच दिवंगत स्टार को पद्म श्री पुरस्कार देने की मांग उठ रही है। जी दरअसल, कर्नाटक सरकार के दो मंत्रियों द्वारा बीते कल यानी रविवार को मुख्यमंत्री से इस संबंध में केंद्र से सिफारिश करने का आग्रह किया। आप सभी जानते ही होंगे कि मशहूर स्टार पुनीत का 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था और उनके निधन के बाद उनके कई फैंस रो-रोकर बुरी हालत के शिकार हो गए थे।

वहीं अब उनके निधन के बाद राज्य कृषि मंत्री बी.सी. पाटिल का कहना है कि, 'पुनीत राजकुमार को उनकी उपलब्धियों के लिए जीवित रहते हुए पद्मश्री दिया जाना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्य से वह अब हमारे बीच नहीं हैं। ऐसे में यह उन्हें मरणोपरांत दिया जाना चाहिए।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'एक प्रशंसक के रूप में मैं भी अन्य प्रशंसकों के साथ जुड़ता हूं। सरकार का हिस्सा होने के नाते, मैं मुख्यमंत्री से केंद्र को इसकी सिफारिश करने का आग्रह करता हूं।'

वहीं आगे उन्होंने यह भी कहा कि, 'पुनीत न सिर्फ एक एक्टर के रूप में, बल्कि समाज के लिए किए गए उनके कार्यों के लिए भी इस पुरस्कार के लिए भी योग्य हैं। अगर मामला कैबिनेट के सामने आता है तो इसे सर्वसम्मति से सहमति मिल जाएगी।' वहीं उनके अलावा पर्यटन मंत्री आनंद सिंह ने कहा- "पुनीत राजकुमार एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी मानव सेवा करने की मानसिकता थी, वे पल्स पोलियो अभियान जैसे जनहित के कई अभियानों में हमारे साथ शामिल हुए थे। मैं उन्हें पद्मश्री दिलाने की मांग को मेरा समर्थन देता हूं।"

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर को जान का खतरा! मिली पुलिस सुरक्षा

कर्नाटक: पुनीत राजकुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने वाला युवक हुआ गिरफ्तार

पुनीत राजकुमार की आँखों से 4 लोग देख सकेंगे दुनिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -