पुनीत राजकुमार के डॉक्टर को जान का खतरा! मिली पुलिस सुरक्षा
पुनीत राजकुमार के डॉक्टर को जान का खतरा! मिली पुलिस सुरक्षा
Share:

साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका निधन 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते हो गया था। वहीं उनके निधन की खबर ने कई लोगों को बेसुध कर दिया। केवल यही नहीं बल्कि पूरे कर्नाटक में दो दिनों का अलर्ट जारी किया गया था। पुनीत ने 29 अक्टूबर को बेंगलुरु के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था और उनके कई फैंस ने उनकी मौत के लिए डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहराया था। अब इसी को देखते हुए पुनीत के डॉक्टर को पुलिस सुरक्षा मिली है।

जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक बेंगलुरू पुलिस ने डॉ। रमना राव के घर और क्लिनिक को सुरक्षा मुहैया कराई है। आप सभी जानते ही होंगे कि दिवंगत अभिनेता के कुछ फैंस मौत के बाद से ही डॉक्टर के प्रति नाराजगी दिखाने में लगे हुए हैं। इसी को देखते हुए डॉक्टर राव को पुलिस सुरक्षा दी गई है। आप सभी को बता दें कि कर्नाटक में निजी अस्पताल और नर्सिंग होम एसोसिएशन (PHANA) ने बीते शनिवार को दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के फैमिली डॉक्टर रमना राव के लिए सुरक्षा की मांग की थी। ऐसे में पुनीत राजकुमार के फैंस के प्रदर्शन और नाराजगी के बाद PHANA काफी चिंता में था, और इसी के मद्देनजर PHANA के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से पुलिस सुरक्षा देने का अनुरोध किया।

अपने अनुरोध में उन्होंने कहा कि, 'कृपया रमण राव और पुनीत राजकुमार के इलाज में शामिल डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए पुलिस सुरक्षा प्रदान करें।' ऐसे में अब पुलिस ने सदाशिवनगर स्थित आवास के बाहर केएसआरपी की एक पलटन तैनात कर दी है और संभावित विरोध पर नजर रखने के लिए घर के चारों ओर गश्त तेज कर दी गई है।

लोन न चुकाने के मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम का बेटा अशोक सैकिया गिरफ्तार

यूपी में गिरफ्तार किया गया चोरी की बाइक बेचने वालों का समूह

किसानों से ज्यादा कारोबारियों ने की आत्महत्या, हैरान कर देंगे NCRB के ये आंकड़े

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -