कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, हैं अस्पताल में भर्ती
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, हैं अस्पताल में भर्ती
Share:

डांसर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को हाल ही में हार्ट अटैक आया है। वह इस समय मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट हैं। बताया जा रहा है अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है और इस समय रेमो की हालत स्थिर है। खबरों के अनुसार बीते शुक्रवार को दोपहर के करीब 2।30 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया था। कहा जा रहा है रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है और इस समय वह वहीं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

रेमो के साथ उनकी पत्नी लिजेल भी वहां मौजूद हैं। इस खबर की पुष्टि बॉलीवुड के कोरियोग्राफर और रेमो के सीनियर अहमद खान ने एक न्यूज चैनल से की है। उन्होंने एक न्यूज़ चैनल को इस बारे में बताया है। वैसे रेमो अहमद के साथ 6 सालों तक काम कर चुके हैं और उन्होंने कई फिल्मों में अहमद खान को असिस्ट किया था। केवल यही नहीं बल्कि रेमो और अहमद दोनों ही एक दूसरे के बहुत करीब भी हैं दोनों को अक्सर साथ देखा जाता रहा है। रेमो डिसूजा के करियर के बारे में बात करें तो वह एक जाने माने सेलेब्रिटी कोरियोग्राफर हैं और अब तक उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी की है।

उन्होंने बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर साल 1995 में शुरुआत की थी। उसके बाद से अब तक रेमो कई बेहतरीन फिल्मों जैसे तहजीब, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ये जवानी है दीवानी, एबीसीडी 2, बाजीराव मस्तानी और कलंक में डांस कोरियोग्राफ कर चुके हैं। इसके अलावा इन फिल्मों में उनके काम के लिए उन्हें अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। वह फ्लाइंग जट, रेस 3, फालतू, एबीसीडी, एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट भी कर चुके हैं।

बिहार के लड़के को अपना बेटा मानने से इमरान हाश्मी ने किया इंकार, बोले- 'कसम खाकर कहता हूँ।।।'

कोरोना पॉजिटिव हुआ बॉलीवुड का यह मशहूर एक्टर

किसानों के समर्थन में आए धर्मेंद्र, किया यह ट्वीट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -