तवांग में 'पिटने' के बाद सुधर गया चीन ! देने लगा भारत से अच्छे संबंधों की दुहाई
तवांग में 'पिटने' के बाद सुधर गया चीन ! देने लगा भारत से अच्छे संबंधों की दुहाई
Share:

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में कुछ दिन पहले चीनी सैनिकों ने भारतीय पोस्ट पर कब्जा करने का प्रयास किया था, मगर, भारतीय जवानों ने अदम्य साहस दिखाया और अचानक हुए इस हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया। भारतीय जवानों ने न सिर्फ चीनी सैनिकों को खदेड़ा, बल्कि उसके नापाक मंसूबों को भी पूरा नहीं होने दिया। तवांग में 'मुंह की खाने' के बाद ड्रैगन के तेवर अब बदले हुए नज़र आ रहे हैं। रविवार (25 दिसंबर) को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि चीन भारत के साथ संबंधों को स्थिर और मजबूत करने को तैयार है। साथ ही हम दोनों सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

चीनी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने रविवार (25 दिसंबर) को कहा कि चीन संबंधों के स्थिर और मजबूत विकास के जरिए भारत के साथ काम करने को तैयार है। भारत के साथ चीन के रिश्तों पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए वांग ने कहा कि, 'चीन और भारत ने राजनयिक और सैन्य-से-सैन्य चैनलों के जरिए संचार बनाए रखा है, और दोनों देश सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता बरक़रार रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम साथ काम करने को तैयार हैं। भारत चीन-भारत संबंधों के स्थिर और मजबूत विकास की दिशा में है।'

बता दें कि चीन का यह बयान अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को हुई झड़प की पृष्ठभूमि में आया है। झड़प के बाद, जहां भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बयान में कहा था कि भारत और चीन ने 20 दिसंबर को चुशूल-मोल्दो सीमा बिंदु पर कोर कमांडर स्तर की मीटिंग के 17वें दौर का आयोजन किया और सुरक्षा बनाए रखने पर सहमति प्रकट की। बता दें कि, इस झड़प को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि अरुणचाल प्रदेश में चीन भारतीय जवानों को पीट रही है, हालाँकि उन्होंने ये बात सरकार को घेरने के लिए कही थी, मगर इस चक्कर में राहुल गांधी सेना का अपमान कर गए थे

'कश्मीर छोड़कर चले जाओ वरना..', हिन्दुओं के बाद अब सिख भाइयों को आतंकियों की धमकी

बिहार: गया में बालू से लदा ट्रेक्टर पलटा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

SKM ने फिर भरी हुंकार, 26 जनवरी को हरियाणा में होगी किसान महापंचायत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -