चीनी कम्युनिस्ट पार्टी भगवान से भी बढ़कर हैः शी जिनपिंग
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी भगवान से भी बढ़कर हैः शी जिनपिंग
Share:

बीजिंग : चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने धर्म के प्रति अपने रुख को स्पष्ट करते हुए धार्मिक संगठनों से कहा कि वे अपने मूल्यों को चीनी संस्कृति और कम्युनिस्ट पार्टी के अनुरुप बनाएं। अपने भाषण के दौरान शी ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी भगवान से भी बढ़कर है। बता दें कि चीन में लाखों की तादाद में बौद्ध, मुसलमान और इसाई रहते है। शी जिनपिंग ने एक ओर उन्हें धार्मिक स्वतंत्रता का वादा तो किया है, तो वहीं दूसरी ओर उनकी स्वतंत्रता पर पाबंदियां भी लगा दी है।

चीनी सरकार इस बात पर जोर देती है कि लोग वहीं पूजा करे, जो इमारतें उन्हें सरकार द्वारा मुहैया कराई गई है। चीन में अधिकारियों ने कई चर्चों को तोड़ दिया है और मुसलमानों को दाढ़ी रखने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि धार्मिक संगठनों के लिए जरुरी है कि वे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व से जुड़े रहे। खुद को विदेशी धार्मिक प्रभावों से बचाएं।

जब से शी जिनपिंग सत्ता में आए है, तब से धार्मिक संस्थाओं के खिलाफ सरकार का व्यवहार सख्त हो गया है। इसी कारण मुस्लिम बहुल क्षेत्र शिनचियांग प्रांत में रमजान के महीने में रोजा रखने और दाढ़ी बढ़ाना प्रतिबंधित है। पूर्वी शिनचियांग के सरकारी अधिकारियों ने चर्च तोड़ दिए व उन पर लगे क्रॉस को भी हटा दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -