54 साल बाद चीन पहुंचकर अपने परिवार से मिला चीनी सैनिक
54 साल बाद चीन पहुंचकर अपने परिवार से मिला चीनी सैनिक
Share:

नई दिल्ली। भारतीय चीन सीमा पार कर वर्ष 1963 में भारत पहुंचे चीन के सैनिक वांग आखिरकार अपने घर पहुंचे। चीन में उनका घर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। 77 वर्ष के वांग बीते माह अपने परिवार के साथ शांक्सी की राजधानी शिआन पहुंचे। यहां से वे अपने गांव शियाओजियान गए। उन्हें अपने देश और गांव पहुंचकर प्रसन्नता हुई।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व चीनी सैनिक वांग की 1963 में भारतीय चीन सीमा पर भारत द्वारा गिरफ्तारी की गई थी। बाद में उन्हें वर्ष 1969 में छोड़ दिया गया था। इसके बाद वे मध्यप्रदेश के टिरोडी गांव में रहने लगे। उन्होंने भारतीय महिला सुशीला से विवाह किया।

वांग के वापस लौटने पर उनके साथ मौजूद उनके पुत्र विष्णु वांग ने बताया कि उनके पिता वापस घर लौटे ऐसे में उनके लिए यह बेहद सुखद अनुभव है। उन्हें देखने के लिए बड़े पैमाने पर गांव के लोग उमड़े थे। सभी में उत्साह का संचार हुआ। अभी वांग ने यह निर्णय नहीं किया है कि वे चीन में ही रहेंगे या भारत में रहेंगे। उनके पुत्र विष्णु वांग का वीजा 2 वर्ष का ही शेष है। उनका परिवार भारत में रहता है।

दलाई लामा की यात्रा भारत-चीन के सम्बन्ध को पहुचाएगी क्षति

आईएस की धमकी पर चीन ने दिखाई अपनी सैन्य शक्ति

दलाई लामा की अरूणाचल प्रदेश यात्रा पर China ने जताया ऐतराज

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -