राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की यात्रा पर चीन का विरोध
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की यात्रा पर चीन का विरोध
Share:

बीजिंग। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अरूणाचल प्रदेश की यात्रा का चीन ने जमकर विरोध किया है। गौरतलब है कि, भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को ही अरूणाचल प्रदेश की यात्रा की थी। इस दौरान चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ल्यू कांग ने कहा कि, चीन की सरकार ने तथाकथित अरूणाचल प्रदेश की यात्रा को स्वीकार नहीं किया है। इतना ही नहीं भारत ने चीन की विभिन्न आपत्तियों को नकार दिया है। उनका कहना था कि, अरूणाचल प्रदेश, देश का ही अटूट हिस्सा है।

ऐसे में वे स्वतंत्र हैं, वे जिस किसी राज्य की यात्रा करना चाहें कर सकते हैं। इस मामले में ल्यू ने कहा कि, दोनों देश निष्पक्ष और वाजिब समाधान पर पहुंचने हेतु चर्चा के माध्यम से मसले का समाधान करने की प्रोसेस अपना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, चीन और भारत के बीच सीमा विवाद है। हालांकि भारत और चीन की सीमा एलएसी के माध्यम से डिवाइड है लेकिन, इसके बाद भी चीन भारत के डोकलाम, अरूणाचल प्रदेश में घुसपैठ करता आया है।

भारत ने डोकलाम के क्षेत्र में चीन द्वारा, किए जाने वाले निर्माण को लेकर कई बार आपत्तियां जताईं लेकिन, हर बार चीन इन आपत्तियों को दरकिनार करते हुए भारत के क्षेत्र में अतिक्रमण और निर्माण कार्य करने के प्रयास करता रहा। इस दमियान 6 नवंबर को भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने अरूणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र का दौरान किया था।

उन्होंने इसी दौरान सीमा पर तैनात चीन के सैनिकों से चर्चा की थी, और उन्हें भारतीय शैली की अभिवादन पद्धति - नमस्ते के बारे में बताया था। भारत, सीमा विवाद उपजने के बाद से अपनी संप्रभुता और सीमाओं की रक्षाओं की बातें करता रहा है।

इन स्मार्टफोन्स का सपोर्ट बंद करने जा रहा शाओमी

भारत में लांच हुआ Vivo V7

ISL - गोवा एफसी ने जीता मैच

बैडमिंटन- अकाने यामागुची ने जीता खिताब

 

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -