Children's Day - बच्चों का दिन या बच्चों के लिए दिन
Children's Day - बच्चों का दिन या बच्चों के लिए दिन
Share:

Children's Day या बाल दिवस, हर बच्चे के लिए खास होता है। ये तो हम सब जानते हैं कि बाल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है। 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को हम बाल दिवस के रूप में मानते हैं। नेहरू जी बच्चों को से बेहद लगाव था इसलिए उनके जन्मदिन पर ही इसे मनाया जाता है। नेहरूजी एक नेता होने के बाद भी बच्चों के लिए वक़्त निकाल लिया करते थे। उन्हें छोटे छोटे बच्चों से घिरे रहना पसन्द था। इन्हें हम स्वतंत्रता सेनानी के रूप में भी जानते हैं। बच्चे भी नेहरू जी से बहुत प्रेम करते थे और उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कह कर बुलाते थे।

वो अपने देश और बच्चों के लिए निस्वार्थ सेवा भी करते थे। बाल दिवस बच्चों के लिए बहुत खास होता है। हर स्कूल में इसे लेकर कई कार्यक्रम किये जाते हैं जिससे बच्चे खुद को कुछ खास समझे। हमे उनके साथ इस दिन को कुछ ऐसे मनाना चाहिए जिससे वो इस दिन को हमेशा याद रखे। बाल दिवस को और भी खास बनाने के लिए हम बहुत कुछ कर सकते हैं। ये ज़रूरी नही कि हम सिर्फ अपने बच्चों को लेकर ही इसे मनाये। दुनिया में ऐसे बहुत से बच्चे हैं जिन्हें शायद इसके बारे में ना पता हो। उन बच्चों की हम निस्वार्थ रूप से मदद कर इस दिन को खास बना सकते हैं। जिन बच्चों को मदद की ज़रूरत है उनकी मदद कर के, उनकी मुश्किलों के समाधान ढूंढ कर। असहाय बच्चों को भोजन उपलब्ध करा कर ,या ऐसे बहुत से अनाथालय हैं जिनके माता पिता नहीं होते उनके साथ कुछ समय बिता कर हम उन बच्चों को बाल दिवस की ख़ुशी दे सकते हैं। इससे सिर्फ उन्हें ही नही बल्कि हमे भी शांति मिलेगी। गरीब बच्चों का निशुल्क उपचार कर ,उन्हें शिक्षा दिला कर हम ये काम कर सकते हैं। बाकी दिन ना सही इस काम को बाल दिवस के बहाने भी कर सकते हैं।

अगर हम ऐसा करते हैं तो हम कह सकते हैं कि बाल दिवस सिर्फ बच्चों के लिए ही नही बल्कि हमारे लिए भी खास है। इसी के रूप में हम अपने लक्ष्य को भी पूरा कर सकते हैं। लेकिन आज के ज़माने में ऐसा कोई शायद ही करता होगा क्योंकि आजकल जिस तरीके से बाल दिवस मनाया जाता है उससे तो यही लगता है कि ये बस औपचारिकता ही रह गयी नेहरू जी के जन्मदिन को याद रखने के लिए।

बाल दिवस को हम दो अर्थों में बता सकते हैं - ''बच्चों का दिन और बच्चों के लिए दिन।'' आज जिस तरह से चिल्ड्रन्स डे मनाया जाता है वो बस बच्चों के दिन के लिए मनाया जाता है जो केवल 14 नवम्बर को होता है। वही दूसरे अर्थ की बात करें तो इस दिन बच्चों के लिए कुछ खास नही होता। जैसे कि बात कर चुके हैं अगर हम सही मायने में इस दिन को मनाना चाहते हैं तो हमे उन बच्चों के लिए करना चाहिए जो अपनी मदद करने में समर्थ नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -